LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Jharkhand News : मईयां सम्मान योजना की बंद हैं वेबसाइट, आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने किया बड़ा दावा, कहा योजना के लाभ से वंचित हैं लाखों महिलाएं

Jharkhand News : झारखण्ड में मईयां सम्मान योजना की वेबसाइट बंद है. ऐसा दावा आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने किया है. उन्होंने कहा की योजना के लाभ से लाखों महिलाएं वंचित हैं....पढ़िए आगे

Jharkhand News : मईयां सम्मान योजना की बंद हैं वेबसाइट, आजसू
सुदेश महतो का बड़ा आरोप - फोटो : SOCIAL MEDIA

DHANBAD : आजसू की केन्द्रीय सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने झारखंड सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि झारखंड की सरकार अपने काम-काज में सुस्त हो गई है। इसका एक उदाहरण यह है कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही मइयां सम्मान योजना की बेवसाइट बंद है जिसके कारण लाखों माताएं एवं बहनें इस योजना का लाभ उठाने से वंचित हो गई हैं। इस सभा का आयोजन धनबाद के मुनीडीह में किया गया था।

नियोजन के सारे दरवाजे बंद

उन्होंने कहा कि यह सरकार झारखंड के विरोधियों के साथ काम कर रही है और प्रदेश में नियोजन के सारे दरवाजे बंद हैं। कोयलांचल में विस्थापितों एवं रैयतदारों के साथ इंसाफ नहीं हो रहा है। हमारी पार्टी इनके हितों के लिए लड़ाई जारी रखेगी और जरुरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन करेगी।

पुलिस ना करे हस्तक्षेप

इस दौरान उन्होंने बीसीसीएल के जमीन विवाद का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल में जमीन देने वाले लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। इस मामले में मुखिया एवं सीइओ को जांच करनी चाहिए और पुलिस को इसमें अत्यधिक हस्तक्षेप से बचना चाहिए। 

भटकाव की राह छोड़े युवा

महतो ने युवा वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू का निर्माण हीं झारखंड के बेहतर निर्माण के लिए हुआ था। इसलिए युवा भटकाव की राह छोड़कर झारखंड निर्माण के लिए आगे आएं और अपना बहुमूल्य योगदान दें। 

NSIT
Nsmch

पार्टी हित के लिए करेंगे संघर्ष

सभा को संबोधित करते हुए आजसू से गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि पार्टी के सारे कार्यकर्ता पार्टी हित के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कोयलांचल के विस्थापितों एवं रैयतदारों के साथ खड़ी है और उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ते रहेगी। सभा को मांडू विधायक तिवारी महतो, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, देव शरण भगत,रामचंद्र सरिस, अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, वीणा कुमारी ने भी संबोधित किया।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट