LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Mausam News: झारखंड में मौसम का कहर... वज्रपात से एक की मौत, कई जिलों में बारिश का अलर्ट!

झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है। भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन वज्रपात ने कहर बरपाया। गुरुवार शाम रांची, धनबाद और कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Mausam News

Mausam News: झारखंड में बीते कुछ दिनों से पड़ भीषण गर्मी से गुरुवार को राहत तो मिली, लेकिन आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। गुरुवार की शाम रांची, धनबाद समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, लोहरदगा में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी झारखंड के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। लातेहार, पलामू और गढ़वा के कुछ हिस्सों में वज्रपात का खतरा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 और 23 मार्च तक रांची, सिमडेगा और गुमला समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की अपील: सावधान रहें!

खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खुले स्थानों में जाने से बचें। जब तक जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें। यदि बारिश के दौरान घर से बाहर हैं तो बिजली के खंभों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सल्हा दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि किसान में खेतों में जाने से बचे। मौसम साफ होने के बाद ही खेत में जाएँ। 

बारिश से राहत, बिजली से परेशानी

धनबाद और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। शाम को रांची, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग और पलामू में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन बिजली गिरने से जान-माल का खतरा अभी भी बना हुआ है।