LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Maiya Samman Yojana:झारखंड में मईयां सम्मान योजना की लिस्ट से कई महिलाओं को किया गया बाहर, जानिए क्या रही वजह

Maiya Samman Yojana: झारखंड के चतरा जिले से मईयां सम्मान योजना की सूची से 52293 लाभार्थियों को बाहर कर दिया है। सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडो पर खरा नहीं उतरने पर इन महिलाओं की छटनी कर दी गई है।...पढिए आगे

Maiya Samman Yojana:झारखंड में मईयां सम्मान योजना की लिस्ट स
कई महिलाओं को किया गया बाहर- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड की सरकार ने मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की सूची से प्रथम चरण में 52,293 लाभुकों का नाम हटा दिया है। सरकार के द्वारा कहा गया है कि निर्धारित मापदंडो के उपर के परिवारों की महिला सदस्यों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

गलत दस्तावेज के आधार पर उठा रहे थे योजना का लाभ

गौरतलब है कि  भौतिक सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि साधन-संपन्न और नौकरी-पेशा परिवारों की युवतियां और महिलाएं गलत दस्तावेज के आधार पर इस योजना का लाभ उठा रहे थे। यही कारण है कि एक झटके में 52,293 लाभुकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि छंटनी की प्रक्रिया सरकार के द्वारा की गई है और अभी और छटनी होने की संभावना है

सतत चलती रहेगी यह प्रक्रिया

विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जब तक इस योजना से जुड़ी सभी महिलाओं का भौतिक सत्यापन का काम पूरा नहीं हो जाता है तब तक यह प्रक्रिया सतत चलती रहेगी ताकि इस योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ उन्हीं महिलाओँ को मिले,जो इसके वास्तविक हकदार हों।

फर्जी आवेदकों की हुई छटनी

बता दें कि मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की सूची से अलग किए गए नामों में बहुत सारे नाम ऐसे हैं, जिनके पति या पिता किसी सरकारी नौकरी में हैं। योजना प्रारंभ होने पर उनके द्वारा आवेदन किया गया   और प्रखंड एवं जिला स्तर से अनुमोदन कर के भेज दिया गया। जिसके बाद उनके खाता का भुगतान आने लगा। ऐसे में जब सरकार ने इस योजना के लिए गाइडलाइन जारी की तो वैसे आवेदकों की छटनी निश्चित माना जा रहा था। 

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट