LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Maiya Samman Yojana: झारखंड में मईयां सम्मान योजना को लेकर कई खामियां हुई उजागर, जानिए क्यों नहीं मिल पा रहा है किस्तों की बकाया राशि

Maiya Samman Yojana: झारखंड में मईयां सम्मान योजना से जुड़े लाभार्थियों को अब नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के आदेश के बावजूद भी कई महिलाओं के खाते में बकाया किस्तों की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है।...पढ़िए आगे

Maiya Samman Yojana: झारखंड में मईयां सम्मान योजना को लेकर क
मईयां सम्मान योजना को लेकर कई खामियां हुई उजागर- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड सरकार की बहुचर्चित मईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को आए दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के द्वारा बकाया किस्तों के भुगतान के आदेश के बावजूद भी ऐसे कई लाभार्थी इस योजना का लाभ से वंचित रह गए हैं।

इस योजना से जुड़ी ऐसी कई महिला लाभार्थियों को प्रखंड कार्यालय का  चक्कर लगाना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि सरकार ने बकाया किस्तों के भुगतान का आदेश पहले हीं दे दिया है, इसके बावजूद कई महिलाओं के खाते में इस मद में भेजी गई राशि का भुगतान नहीं हो पाया।

Diarch GO

जब इस बारे में संबंधित अधिकारियों से बात की गई तो अधिकारियों का कहना है कि मईयां सम्मान योजना की किस्तों के भुगतान नहीं होने का सबसे बड़ा कारण महिलाओं के द्वारा गलत जानकारी देना है। शिकायतों की जांच के बाद यह पता चला है कि कई महिलाओं ने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है, जो एक अनिवार्य प्रक्रिया है।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसी कई महिलाएं हैं,जिन्होंने अपना बैंक अकाउंट नंबर ही गलत डाल दिया है तो कईयों ने आईएफएससी कोड की गलक जानकारी विभाग को शेयर की है। वहीं कुछ मामलों में गलत आधार नंबर भी डालने का मामला भी सामने आया है। ऐसे में जबतक इन कमियों को दूर नहीं किया जाएगा, लाभार्थियों को किस्तों के भुगतान में देरी होगी। विभाग जल्द ही ऐसे लाभार्थियों की सूची जारी करेगा, जिनकी किस्तों का भुगतान उनके दवारा की गई गलतियों की वजह से नहीं हो पाया है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट