LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand Weather : झारखंड के इन इलाकों में वज्रपात का अलर्ट! 50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

झारखंड में मौसम ने अचानक करवट बदली है, जिससे कई जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Jharkhand Weather

झारखंड में मौसम ने करवट बदली है और अगले 24 घंटे राज्य के कई जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इन जिलों में रहेगा खतरा मौसम विभाग के अनुसार खूंटी, पलामू, चतरा, गढ़वा, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, रांची, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और गुमला जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का खतरा सबसे ज्यादा है। शाम तक इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 

चक्रवाती द्रोणिका का असर 

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार झारखंड से गुजर रही चक्रवाती द्रोणिका के कारण राज्य में मौसम बदला है। इसके कारण दक्षिणी और मध्य झारखंड में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि तेज हवाओं के कारण वाहनों और लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो सकती है। बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और बारिश या वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।

कहां कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग और रामगढ़ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। देवघर, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री तक जा सकता है। पश्चिम और पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है।

चाईबासा में सबसे गर्म, गढ़वा में सबसे ठंडा 

पिछले 24 घंटों में झारखंड के चाईबासा में सबसे अधिक 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि गढ़वा में सबसे कम 14.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में भी इन जिलों में तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। 

NSIT
Nsmch

सतर्क रहें, ये करें और ये न करें!

बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। पेड़ों, टावरों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। तेज हवाओं के दौरान हल्के वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें। अगर आप खेत में काम कर रहे हैं, तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि झारखंड के कई इलाकों में अगले 24 घंटे खतरनाक हो सकते हैं। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की हिदायत दी गई है।