LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand news: खेलगांव आवासीय परिसर में छत से गिरकर लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand news:रांची के खेलगांव आवासीय परिसर में आठवीं मंजिल से गिरकर लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर सिंह की मौत हो गई। उनका शव पार्किंग एरिया से बरामद किया गया।...पढ़िए आगे

Jharkhand news: खेलगांव आवासीय परिसर में छत से गिरकर लेफ्टिन
छत से गिरकर लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: रांची के खेलगांव आवासीय परिसर के आठवीं मंजिल से गिरकर लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर सिंह की मौत हो गई। दिवाकर सिंह मूल रुप  से मुजफ्फरपुर के सकरा के रहने वाले थे। वे खेलगांव में अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते थे।

पार्किंग एरिया में मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार खेलगांव परिसर में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि परिसर के पार्किंग एरिया में शव मिला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंतनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

पत्नी का बयान किया गया दर्ज

लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर सिंह की पोस्टिंग नामकुम में थी और वे अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रांची के खेलगांव में रहते थे। पुलिस ने उनकी पत्नी सोनिका सिंह के बयान के आधार पर संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामल दर्ज किया है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच मे जुट गई है। 

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा मौत का कारण

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही इस मौत के बारे में कोई जानकारी सामने आएगी। पुलिस की टीम इस मामले को हत्या, आत्महत्या या किसी साजिश के एंगल से जांच कर रही है। उनकी पत्नी ने जो बयान दिया है, उसमें उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही किसी के उपर हत्या की आशंका जाहिर की है।

NSIT
Nsmch

पार्किंग एरिया से बरामद हुआ शव

पत्नी ने बताया कि रात के दस बजे वो छत पर थे। उसी वक्त खाना खाने के लिए वो नीचे आए और परिवार के साथ खाना खाकर सोने चले गए। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटी भी सोने चली गई। पत्नी ने बताया कि रात को फिर कब वो छत पर गए, इसका पता नहीं चल सका। सुबह में लोगों की सूचना के बाद जब वो पार्किंग एरिया में गई तो उनका खून से लथपथ उनका शव देख कर सन्न रह गई।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट