LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Jharkhand News: जमशेदपुर में एलआईसी ऑफिस में लॉकर तोड़कर हुई लाखों की चोरी, डीवीआर भी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मेन ब्रांच-2 से लाखों रुपए की चोरी हुई है।सुबह जब अधिकारियों ने कार्यालय खोला तो CCTV काम नहीं कर रहा था। जांच करने पर पाया गया कि चोर DVR भी उड़ा ले गए है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: जमशेदपुर में एलआईसी ऑफिस में लॉकर तोड़कर हुई
जमशेदपुर में एलआईसी ऑफिस में लॉकर तोड़कर हुई लाखों की चोरी- फोटो : social media

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मेन ब्रांच-2 से लाखों रुपए की चोरी हो गई।चोरों ने बड़े ही शातिर तरीके से इस घटना को अंजाम दिया और कोई सबूत ना मिल पाए, इसके लिए उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी साथ ले गए।

55 लाख रुपए से अधिक की चोरी का अनुमान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लॉकर से करीब 55 लाख रुपए से अधिक की नकदी गायब होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है और कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

खिड़की खुली हुई थी

बुधवार सुबह जब एलआईसी कार्यालय खोला गया, तो कर्मचारियों ने देखा कि सीसीटीवी काम नहीं कर रहा है। इसके बाद जब इंजीनियर ने जांच की, तो डीवीआर गायब मिले।घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कार्यालय परिसर की जांच शुरू कर दी। पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

NSIT
Nsmch

डीवीआर भी निकाल ले गए चोर

इस घटना को चोरों ने बहुत शातिर तरीके से अंजाम दिया और किसी को इसका सबूत न मिल पाए,इसके लिए डीवीआर भी निकाल कर ले गए।बेहद पेशेवर ढंग से  इस घटना को अंजाम दिया गया है।

जल्द गिरफ्तार होंगे अपराधी

चोरी कांड ने एलआईसी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गये है। वहीं पुलिस का इस मामले में कहना है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीम सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।