LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News : रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया कोतवाली थाना का दारोगा, ACB ने किया गिरफ्तार

Jharkhand News : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रांची के कोतवाली थाने के एक दारोगा को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। दारोगा का नाम ऋषिकांत बताया जा रहा है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News :   रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया कोतवाली थान
पकड़ा गया दारोगा - फोटो : social media

RANCHI : रांची कोतवाली थाना के दारोगा ऋषिकांत को पांच हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।इस गिरफ्तारी की पुष्टि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के द्वारा की गई है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार दारोगा जब्त मोबाईल फोन को छोड़ने के लिए आवेदक से पांच हजार रुपये की मांग किया था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सतर्कता दिखाते हुए उस दारोगा को महिला थाने से गिरफ्तार कर लिया। अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  दारोगा के ठिकानों की तलाशी सहित आगे की कार्यवाई कर रही है। 

न्यायालय से मिल चुका है जमानत

शिकायतकर्ता ओम शंकर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में उक्त दारोगा के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  को बताया कि उनके विरुद्ध छह नवंबर को कोतवाली थाने में कांड संख्य़ा 308/24 में मामला दर्ज था। इस केस में उसे न्यायालय से जमानत मिल चुका है।

पांच हजार रुपये की मांग

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी,तब उसके मोबाईलको कोतवाली थाना के द्वारा जब्त कर लिया गया। जब वह जब्त मोबाइल का एनओसी न्यायालय में भेजने के लिए उक्त कांड के अनुसंधानकर्ता कोतवाली थाना के दारोगा ऋषिकांत को बोला तो इसके लिए पांच हजार रुपये की मांग करने लगे तो इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को की गई। 

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट