LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News : हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड ने हासिल किया नया कीर्तिमान, इस मामले में कई राज्यों को छोड़ा पीछे

Jharkhand News : हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की साक्षरता दर में लगातार सुधार हो रहा है। राज्य की साक्षरता दर वर्ष 2000 में 53 प्रतिशत थी जो 2023-24 में 76 प्रतिशत हो गई है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News :  हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड ने हासिल
साक्षरता दर में वृद्धि- फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI: हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की साक्षरता दर में तेजी से सुधार हो रहा है। वहीं स्नातकों की संख्या मे भी ईजाफा हुआ है। वर्ष 2000 में झारखंड की साक्षरता दर 53 प्रतिशत थी जो वर्ष 2023-24 में बढ़कर 76 प्रतिशत हो गई है।

झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट हुआ पेश

दरअसल राज्य सरकार द्वारा हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2023-24 पेश की गई। इसमें कहा गया कि राज्य में अशिक्षितों की संख्या में तेजी से कमी  आई है। वहीं स्नातकों की संख्या मे सात प्रतिशत तथा स्नातकोत्तर की संख्या में एक प्रतिशत की मामूली वृर्द्धि दर्ज की गई है।

साक्षरता का लैंगिग अंतर घटा

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वर्ष 2023-25 में पुरुष साक्षरता दर 83 प्रतिशत तथा महिला साक्षरता दर 70 प्रतिशत दर्ज की गई है। वर्ष 2019-20 में  साक्षराता में लैंगिग अंतर 27 प्रतिशत था जो अब घटकर 17.2 प्रतिशत रह गई है।

छात्र-शिक्षक अनुपात में हो रहा है सुधार

इस रिपोर्ट के अनुसार देश में सिंगल टीचर वाले स्कूलों की संख्या घटी है, लेकिन झारखंड में इस तरह के स्कूलों की संख्या बढ़ी है। झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 की रिपोर्ट के अनुसार देश में वर्ष 2022-23 में इस तरह के स्कूलों की संख्या 8.06 प्रतिशत थी जो घटकर वर्ष 2023-24 में घटकर 7.53 प्रतिशत हो गई। लेकिन झारखंड़ में सिंगल टीचर वाले स्कूलों की संख्या 17.13 प्रतिशत से बढ़कर 18.78 प्रतिशत हो गई है और इस स्कूलों में नामांकन भी बढ़ा है। आर्थिक सर्वेक्षण में यह भी बताया गया कि झारखंड में स्कूली शिक्षा में छात्र-शिक्षक अनुपात में सभी स्तरों पर लगातार सुधार हो रहा है। 

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट