LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: झारखंड के वित्त मंत्री ने अपने अधिकारियों को दिया टारगेट,बारह दिन में नब्बे प्रतिशत राजस्व का करें संग्रह

Jharkhand News: झारखंड के वित्त मंत्री ने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के शेष दिनों में 85 से 90 प्रतिशत राजस्व के संग्रहण का लक्ष्य दिया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड के वित्त मंत्री ने अपने अधिकारियों को
राजस्व संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति में 12 दिन शेष हैं। इन बचे हुए दिनों में ज्यादा से ज्यादा राजस्व संग्रहण की कोशिश की जाए।

कार्य योजना की हुई समीक्षा

वित्त मंत्री ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से वाणिज्य कर विभाग के वित्तीय वर्ष 2024-24 के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध कर संग्रहण करने की प्रगति एवं आगे की कार्य योजना की समीक्षा कर रहे है।

चुनाव की वजह से आर्थिक गतिविधि प्रभावित

समीक्षा बैठक में यह तय किया गया कि वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व प्राप्ति का प्रतिशत 79.99 है। वर्ष 2024-25 झारखंड राज्य के लिए चुनावी वर्ष रहा है। इसमें झारखंड ने दो चुनाव देखे    हैं। चुनाव में आचार संहिता लागू होने की वजह से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होती है। ऐसे में विभाग को बचे हुए दिनों में ज्यादा से ज्यादा राजस्व संग्रहण का लक्ष्य रखना चाहिए ताकि सरकार का वित्तिय बोझ कम हो।

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

इस समीक्षा बैठक में वाणिज्य कर सचिव अमिताभ कौशल, वाणिज्य-कर आयुक्त अमित कुमार सहित वाणिज्य कर विभाग के राज्य भर के वरीय पदाधिकारी सम्मलित हुए। 

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट