LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Jharkhand News : चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए झारखंड को मिला बेस्ट परफॉरमिंग स्टेट का अवार्ड, राष्ट्रपति ने सीईओ को प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

Jharkhand News : उत्कृष्ट निर्वाचन कार्यों के लिए झारखंड को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पुरस्कार प्रदान किया।

Jharkhand News : चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए झारखंड को
झारखण्ड को अवार्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर विगत चुनावों में शानदार एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए झारखंड राज्य को बेस्ट परफॉरमिंग स्टेट के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड नई दिल्ली के जोरावर ऑडिटोरियम स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देश के राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के द्वारा प्रदान किया गया। यह पहला अवसर है जब झारखंड को इस तरह के किसी अवार्ड से नवाजा गया हो। चूकि झारखंड एक नक्सल प्रभावित प्रदेश रहा है, ऐसे में यह अवार्ड काफी मायने रखता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति नें राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अधिकारियों को समर्पित किया पुरस्कार

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओँ, निर्वाचन प्रक्रिया में लगे तमाम अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं राजनीतिक पार्टियों को यह पुरस्कार समर्पित करते हुए कहा कि इस शानदार उपलब्धि में इन सबों का योगदान रहा  है।

मत प्रतिशत में हुआ ईजाफा

विदित हो कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को सुचारू रुप से संपन्न कराने के लिए राज्य के निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा कई सार्थक प्रयास किए गए। जिसमें मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना एवं मतदान के लिए जागरुक करने के लिए इंटरनेट के माध्यम से कई प्रकार के जागरुकता अभियान चलाना प्रमुख रहा। वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने हेतु वाहन प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से कम से कम यातायात को बाधित करते हुए मतदान प्रक्रिया जारी रखने का प्रयास किया गया, जिसके परिणाम काफी उतकृष्ट रहे। इन तमाम प्रयासों के फलस्वरुप लोकसभा चुनाव के मत प्रतिशत में इजाफा देखने को मिला। वहीं विधानसभा के चुनाव में तो रिकॉर्ड मतदान दर्ज की गई।

शांतिपूर्ण रहा मतदान

पुलिस प्रशासन एवं निर्वाचन पदाधिकारियों के पुख्ता बंदोबस्त की वजह से पूरे राज्य में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया गया। भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने की वजह से महिलाओँ की भागीदारी में भी इजाफा हुआ। यह पुरस्कार इन तमाम प्रयासों का प्रतिफल है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक की रिपोर्ट