LATEST NEWS

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

Mahua Majhi Accident: भीषण कार दुर्घटना में सांसद महुआ मांझी घायल, हालत अति गंभीर,बेटे बहू भी रिम्स में भर्ती

Mahua Majhi Accident: लातेहार जिले में एक भीषण कार दुर्घटना हुई है जिसमें सांसद महुआ मांझी उनेक बेटे और बहु की घायल हो गे हैं। महुआ मांझी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 mahua majhi
सांसद महुआ मांझी घायल- फोटो : social Media

Mahua Majhi Accident: झारखंड के लातेहार जिले में एक भीषण कार दुर्घटना हुई, जिसमें राज्यसभा सांसद महुआ मांझी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के होटवाग एनएच 75 पर खुशबू ढाबा के समीप हुई, जब उनकी कार एक खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में सांसद महुआ मांझी (उम्र 65 वर्ष), उनके पुत्र सोमबीत मांझी (42 वर्ष), बहु कृति श्री वास्तव मांझी (36 वर्ष) और चालक भूपेंद्र बासकी घायल हुए हैं।सांसद महुआ मांझी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

दुर्घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल लातेहार ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार भगत ने सांसद महुआ मांझी को बाएं हाथ की कलाई में फ्रेक्चर होने का पता लगाया और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।

 सांसद के पुत्र सोमबीत मांझी ने बताया कि उनका परिवार महाकुंभ से स्नान करके लौट रहा था। कार चलाते समय नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे कार अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई।

 सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एंबुलेंस उपलब्ध कराने में देरी को लेकर सांसद के पुत्र ने प्रबंधक पर सवाल उठाए थे। अंततः लातेहार थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े की मदद से एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई और सभी घायलों को रांची रिम्स भेजा गया।

NSIT
Nsmch