LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Mahua Majhi Accident: कार दुर्घटना में सांसद महुआ मांझी घायल, हालत खतरे से बाहर, बेटे बहू भी रिम्स में भर्ती

राज्यसभा सांसद महुआ मांझी कार दुर्घटना में घायल हो गईं है। सांसद के बाएं हाथ की कलाई में फ्रेक्चर है।...

Mahua Majhi
सांसद महुआ की स्थिति में सुधार- फोटो : social Media

Mahua Majhi Accident: झारखंड के लातेहार जिले में एक भीषण कार दुर्घटना हुई, जिसमें राज्यसभा सांसद महुआ मांझी घायल हो गईं। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के होटवाग एनएच 75 पर खुशबू ढाबा के समीप हुई, जब उनकी कार एक खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में सांसद महुआ मांझी (उम्र 65 वर्ष), उनके पुत्र सोमबीत मांझी (42 वर्ष), बहु कृति श्री वास्तव मांझी (36 वर्ष) और चालक भूपेंद्र बासकी घायल हुए हैं।सांसद महुआ मांझी के बाएं बांह की हड़़्डी में फ्रैक्चर है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।  

दुर्घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल लातेहार ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार भगत ने सांसद महुआ मांझी को बाएं हाथ की कलाई में फ्रेक्चर होने का पता लगाया और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।

 सांसद के पुत्र सोमबीत मांझी ने बताया कि उनका परिवार महाकुंभ से स्नान करके लौट रहा था। कार चलाते समय नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे कार अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई।

 सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एंबुलेंस उपलब्ध कराने में देरी को लेकर सांसद के पुत्र ने प्रबंधक पर सवाल उठाए थे। अंततः लातेहार थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े की मदद से एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई और सभी घायलों को रांची रिम्स भेजा गया।

NSIT
Nsmch