LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Jharkhand News: झारखंड के मंत्री ने रांची स्थित बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं का लिया जायजा

Jharkhand News: झारखंड के समाजिक कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बुधवार को राजधानी रांची के जेल मोड़ स्थित राजकीय पिछड़ी जाति +2 आवासीय बालिका उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।

Jharkhand News: झारखंड के मंत्री ने रांची स्थित बालिका विद्य
झारखंड के मंत्री ने रांची स्थित बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के समाजिक कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने रांची स्थित आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री लिंडा ने विद्यालय प्रबंधन समिति और छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें प्रदेश सरकार की शैक्षणिक व कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आप सभी को अच्छे से पढ़ना है, डॉक्टर, इंजीनियर बनना है। उन्होंने इस दौरान वहां मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब की लड़किय़ों और उनके परिवार की सोच बदल गई है। आज हर क्षेत्र में लड़किया लड़को से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।

निर्माणाधीन छात्रावास का लिया जायजा

मंत्री ने विद्यालय परिसर में ही नवनिर्माणाधीन बालिका छात्रावास भवन का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्राओं के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक आवासीय व्यवस्था शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार छात्राओं की हर शैक्षणिक जरूरत- किताबें, ड्रेस, हॉस्टल, स्कॉलरशिप और करियर गाइडेंस की पूर्ति के लिए कटिबद्ध है। सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का उद्देश्य है कि छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर अपने घर-समाज और राज्य का नाम रोशन करें।

सरकार बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत

मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के माध्यम से समाज के पिछड़े वर्गों, विशेषकर बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे सामाजिक समानता और समावेशी विकास संभव है। आने वाले समय में ऐसे विद्यालयों और छात्रावासों की संख्या और गुणवत्ता में और सुधार लाया जाएगा।