LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Jamshedpur Karni Sena President: जमशेदपुर में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव,इलाके में फैला तनाव

जमशेदपुर में करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुटी, इलाके में तनाव और भारी विरोध प्रदर्शन। जानिए पूरी घटना।

Karni Sena President vinay singh
Karni Sena President vinay singh- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jamshedpur Karni Sena President Killed: झारखंड के जमशेदपुर शहर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की रविवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात एमजीएम थाना क्षेत्र के गौड़गोड़ा (बालीगुमा) गांव के जंगलों में हुई है। विनय सिंह आस्था स्पेस टाउन, मानगो के निवासी थे।

रविवार दोपहर उन्होंने घर पर बताया था कि वे जमीन देखने जा रहे हैं। इसके बाद देर रात तक उनका कोई अता-पता नहीं था। रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एनएच-33 से 200 मीटर अंदर जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने विनय सिंह की पहचान शव के रूप में की।

शव के पास मिले कई समान

शव के पास एक पिस्तौल, उनकी स्कूटी, और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उनके माथे में गोली का घाव था और शरीर पर कई चोट के निशान भी पाए गए। शव इस स्थिति में था कि हाथ में पिस्तौल पकड़ी हुई थी, जिसे लेकर परिजनों ने संदेह जाहिर किया है। उनका कहना है कि यह पिस्तौल विनय सिंह की नहीं है और हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

हत्या के बाद तनाव, समर्थकों ने डिमना चौक किया जाम

हत्या की खबर फैलते ही करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता, स्थानीय नेता, और आम लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। डिमना चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। प्रदर्शनकारी शव को जल्दी उठाने और न्याय की मांग कर रहे थे। एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर भी पुलिस से झड़पें हुईं।

NSIT
Nsmch

इस दौरान भाजपा नेता नीरज सिंह, करणी सेना के कन्हैया सिंह, हरि सिंह राजपूत, और अप्पू तिवारी जैसे कई प्रमुख चेहरे मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों और समर्थकों का कहना है कि विनय सिंह की किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी, इसलिए यह पूरी तरह से एक साजिश के तहत की गई हत्या है।

विनय सिंह को मिल रही थीं धमकियां

पुलिस सूत्रों की मानें तो विनय सिंह की नजदीकी मानगो के कुख्यात अपराधी गणेश सिंह से थी। इसी के आधार पर शक जताया जा रहा है कि इस हत्या में माशूक मनीष नामक शख्स का हाथ हो सकता है, जिसने दो साल पहले भुइयांडीह में टकलू लोहार की हत्या की थी।

विनय सिंह को हाल के महीनों में लगातार धमकियाँ मिल रही थीं। उन्हें पीछा किए जाने की शिकायत भी थी, जिसे लेकर उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से लिखित शिकायत की थी। इसके बावजूद कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, जो अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है।विनय सिंह के दो बेटे हैं और उनका परिवार इस सदमे से उबर नहीं पा रहा है।