LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News : झारखंड सरकार ने दिव्यांग और अनाथ विद्यार्थियों के लिए शुरू की नई योजना, अब सालाना मिलेंगे इतने लाख रुपये

Jharkhand News : झारखंड की सरकार ने दिव्यांग और अनाथ विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से वाल्मीकी छात्रवृति योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत दस लाख रुपये सालाना छात्रवृति दी जाएगी।...पढ़िए आगे

Jharkhand News : झारखंड सरकार ने दिव्यांग और अनाथ विद्यार्थि
अनाथ विद्यार्थियों के लिए शुरू की नई योजना- फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI: हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदेश के दिव्यांग और अनाथ विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए वाल्मीकी छात्रवृति योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत ट्यूशन फी के रुप में दस लाख रुपये की सालाना छात्रवृति प्रदान की जाएगी।

प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी

सरकार की ओर से कहा गया है कि दिव्यांग और अनाथ विद्यार्थियों को दस लाख की सालाना छात्रवृति के आलावा अध्ययन सामग्री और दैनिक उपभोग के लिए प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। झारखंड सरकार द्वारा शुरु की गई इस योजना का  लाभ राज्य के 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थियों को मिलेगा। इस योजना के लिए 1लाख 45 हजार 4 सौ करोड़ का बजट पेश किया।

झारखंड का स्थाई निवासी होना आवश्यक

झारखंड सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए दिव्यांग और अनाथ विद्यार्थियों को कई जरुरी मानदंडो का पालन करना होगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभुकों को झारखंड का स्थाई निवासी होना आवश्यक है। डिप्लोमा स्तर के पाठक्रमों में अध्ययन करने के लिए झारखंड राज्य के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय अथवा महाविद्यालय से दसवीं कक्षा उतीर्ण होना जरुरी है। 

माता-पिता की मृत्यु 18 साल की आयु से पहले हो

इसके अलावा डिग्री या उसके उपर स्तर के पाठ्यक्रम में अध्ययन के लिए छात्रों को झारखंड राज्य के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय अथवा महाविद्यालय से दसवीं और बारहवीं कक्षा उतीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा इस योजना का लाभ उन्हीं अनाथ विद्यार्थियों को मिलेगा,जिनके माता-पिता की मृत्यु उनके 18 साल की आयु से पहले हो चुकी हो।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट