LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Jharkhand News : कोविड प्रबंधन का 32 प्रतिशत ही खर्च कर सकी झारखंड सरकार, कैग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Jharkhand News : झारखंड विधानसभा में पेश किए गए कैग रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी ने कोविड प्रबंधन के लिए निर्गत किए गए कुल 436.97 करोड़ रुपये में से 137.65 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए।...पढ़िए आगे

Jharkhand News :  कोविड प्रबंधन का 32 प्रतिशत ही खर्च कर सकी

रांची। झारखंड विधानसभा में गुरुवार को कैग की रिपोर्ट पेश की गई। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कैग की रिपोर्ट को सदन के सामने पेश किया। इस रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड सरकार कोविड प्रबंधन के लिए  झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी के द्वारा जारी किए गए कुल मद का महज बत्तीस प्रतिशत राशि ही खर्च कर सकी।

नहीं की गई राशि का उपयोग

कैग के द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सरकार ने कोविड प्रबंधन के लिए कुल 483.54 रुपये जारी किए थे।इस राशि के विरुद्ध झारखंड सरकार ने अपने हिस्से की 272.88 करोड़ की राशि जारी करनी थी। कुल प्रावधान 756.42 करोड़ के विरुद्ध राज्य सरकार ने केंद्रीय राशि का 291.87 करोड़ और राज्य का 145.10 करोड़ की विमुक्त किया। इस प्रकार कुल 436.97 करोड़ का ही उपयोग किया गया।

सीएजी की रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि गृह,कारा और आपदा प्रबंधन विभाग ने मार्च 2020 से दिसंबर 2021 के बीच राज्य आपदा कोष की 754.61 करोड़ की राशि कोविड -19 प्रबंधन के लिए जारी की गई थी, लेकिन 539.56 करोड़ का ही उपयोग फरवरी 2022 तक किया गया।

कोविड प्रबंधन हुआ प्रभावित

इस रिपोर्ट ने दावा किया गया कि कोविड से जुड़े फंड का समुचित इस्तेमाल नहीं होने के कारण जिला स्तर पर आरटीपीसीआर सहित कोविड-19 की अन्य सुविधाओं को सही तरीके से लागू नहीं किया गया और इस वजह से जयादा से जयादा लोगों तक आवश्यक सुविधाओँ का लाभ नहीं पहुंचाया जा सका और इसके परिणामस्वरुप जांच रिपोर्ट प्राप्त करने में पांच दिन से लेकर दो माह से अधिक तक की देरी हुई।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट