LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: झारखंड सरकार का होली से पहले महिलाओँ को तोहफा, सरकार के इस फैसले से महिलाओं में खुशी की लहर

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने महिला दिवस के मौके पर बड़ा ऐलान करते हुए मईयां सम्मान योजना के बकाया किस्तों का भुगतान शुरु करने का फैसला किया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड सरकार का होली से पहले महिलाओँ को तोहफ
मईयां सम्मान योजना के बकाया किस्तों का भुगतान शुरु- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: मईयां सम्मान योजना के बकाया किस्तों का इंतजार कर रही महिलाओं को  झारखंड सरकार ने  होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार की ओर से मईयां सम्मान योजना के बकाया किस्तों को महिला दिवस यानि 8 मार्च से जारी करने का निर्णय लिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी होगा किस्त

सरकार के इस फैसले  से झारखंड की महिलाओं में खुशी की लहर है। बता दें कि इस योजना के तहत करीब 38 लाख महिला लाभुकों को जनवरी,फरवरी और मार्च के बकाया किस्तों का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। इससे इन महिलाओं के खाते में एक साथ  7500 रुपये मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार से एक साथ तीन माह की राशि खाते में आएगी।

38 लाख महिलाओँ को मिलेगा लाभ

विभागीय सुत्रों की माने तो अभी भी इस योजना के आवेदकों के भौतिक सत्यापन का काम चल रहा है। ऐसे में फिलहाल उन 38 लाख महिलाओँ के खाते में बकाया राशि भेजी जाएगी, जिनका भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। जिनका आधार अभी तक बैंक खाते से नहीं जुड़ा है, उन्हें अभी किस्तों का भुगतान नहीं किया जाएगा। भौतिक सत्यापन के बाद उनके खाते में राशि का हस्तांतरित कर दिया जाएगा।

फर्जी आवेदकों को किया गया बाहर

गौरतलब है कि विभिन्न जिलों में चल रही जांच में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें कई अयोग्य महिला फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इस योजना का लाभ ले उठा रही थी। पारा शिक्षक, महिला रसोईया और कई सरकारी कर्मचारी भी फर्जी दस्तावेज के आधार पर इस योजना का लाभ उठा रहे थे। भौतिक सत्यापन के बाद कई फर्जी लाभुकों को इस सूची से बाहर किया गया है और उन सभी  से राशि वसूलने के लिए कानूनी कार्यवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट