LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand news: झारखंड सरकार दे रही है दिव्यांगो को हर महीने एक हजार की सहायता राशि, जानिए किस योजना के तहत उठा सकते हैं लाभ

Jharkhand news: झारखंड की सरकार स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन योजना के तहत प्रदेश के दिव्यांगो को प्रति माह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करती है।...पढ़िए आगे

Jharkhand news: झारखंड सरकार दे रही है दिव्यांगो को हर महीने

Ranchi: दिव्यांगो को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उदेश्य से झारखंड की सरकार ने अभी हाल में ही वाल्मिकी योजना की शुरुआत की है। इसके तहत प्रत्येक दिव्यांग छात्रों को हर माह चार हजार रुपये देने का प्रावधान है। सरकार की इस योजना का लाभ प्रदेश के अनाथ छात्रों को भी मिलता है।

क्या है स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबि प्रोत्साहन योजना

राज्य सरकार के द्वारा दिव्यांगो के लिए इससे पहले भी एक योजना चलाई जा रही है। जिसके बारे में झारखंड की आधी आबादी को पता भी नहीं है। इस योजना का नाम है स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबि प्रोत्साहन योजना।

सीधे बैंक खाते में जाएंगे पैसे

सरकार की इस योजना के अंतर्गत योग्य लाभार्थियों को हर महीने एक हजार की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह सहायता डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में जमा किए जाते हैं। 

झारखंड के स्थायी निवासी ही उठा सकते हैं लाभ

झारखंड सरकार द्वारा संचालित इस योजना का लाभ सिर्फ झारखंड के स्थायी निवासी ही उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम पांच साल होनी चाहिए साथ ही वह विकलांग अधिनियम के तय मानक के अनुसार अत्यधिक सहायता की आवश्यकता सूची में शामिल हो।

NSIT
Nsmch

ऑनलाईन और ऑफलाईन कर सकते है आवेदन

इस योजना के तहत उन्हीं लोगों को लाभ मिल सकता है जो किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं। सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी  और आयकरदाता परिवार इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे। इच्छुक व्यक्ति नजदीकी सामाजिक सुरक्षा केंद्र में जाकर या ऑनलाईन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट