LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News :झारखंड सरकार ने किसानों को दी नई सौगात, सात फसलों के एमएसपी को बढ़ाने का लिया गया फैसला

Jharkhand News :झारखंड सरकार ने बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। किसानों को राहत देने के उद्देश्य से सरकार ने सात फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने का फैसला किया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News :झारखंड सरकार ने किसानों को दी नई सौगात, सात
सात फसलों के एमएसपी को बढ़ाने का लिया गया फैसला- फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI: झारखंड की सरकार ने किसानों के कृषि उत्पादों को उचित दाम और उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने का फैसला किया है।

सरकार किसानों के लिए समर्पित

बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि हमारी सरकार किसानों के द्वारा उपजाई गई फसलों को उचित दाम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए धान को साथ-साथ लाह,तसर, करंज,इमली,महुआ,चिरौंजी आदि के समर्थन मूल्य को बढ़ाया जाएगा। खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग को इसके लिए 2,863.49 करोड़ रुपये का आवंटन कर दिया गया है।

विभिन्न योजनाओँ के लिए राशि आवंटित

झारखंड राज्य सुरक्षा योजना के लिए सरकार ने कुल 100 करोड़ रुपये आबंटित किए हैं। यह योजना राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के सुगम संचालन एवं धान अधाप्राप्ति के अंतर्गत खरीदे गए धान से प्राप्त चावल से संचालित होगी। वहीं दाल और नमक वितरण योजना के लिए 720 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह योजना पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा संचालित की जाती है।

गरीब परिवारों को झारखंड राज्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जाएगा

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित रहे गरीब परिवारों को झारखंड राज्य सुरक्षा योजना में शामिल करने के लिए और उनके लिए अनाज वितरण के लिए 470 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया है।गरीब परिवारों में धोती, साड़ी और लुंगी वितरण योजना के लिए 600 करोड़ रुपये के बजटीय उपबंध का प्रस्ताव पारित किया गया है। झारखंड राज्य सुरक्षा योजना के लिए कुल 100 करोड़ के बजट का प्रावधान है। 

NSIT
Nsmch

अभिषेक- सुमन की रिपोर्ट