LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: झारखंड में होमगार्ड के जवान की हो गई चांदी, हेमंत सरकार के इस फैसले से जवानों में उत्साह का माहौल

Jharkhand News: झारखंड की हेमंत सरकार ने झारखंड के होमगार्ड के जवानों को भविष्य निधि और सेवानिवृति लाभ देने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से जवानों के बीच खुशियों की लहर है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड में होमगार्ड के जवान की हो गई चांदी,
सरकार के फैसले से जवानों में उत्साह का माहौल- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड सरकार ने प्रदेश के होमगार्ड के जवानों को बड़ी खुशखबरी देते हुए 22 हजार होमगार्ड जवानों को भविष्य निधि और सेवानिवृति का भी लाभ देने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से होमगार्ड जवानों के बीच उत्साह का माहौल है।

राज्य भर के 22 हजार होमगार्ड जवानों को मिलेगा लाभ

इस मामले को लेकर सरकार के अवर सचिव किरण बोदरा ने गृहरक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवा झारखंड को पत्र  लिखकर प्रतिवेदन की मांग की है। सरकार के इस फैसले से धनबाद के 900 जवानों के साथ-साथ राज्य भर के 22 हजार होमगार्ड जवानों को इसका लाभ मिलेगा।

विभाग से मांगा गया प्रतिवेदन

अवर सचिव किरण बोदरा की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि न्यायादेश के तहत भविष्य निधि और सेवानिवृति का लाभ दिया जाएगा। सरकार इस मामले में विभाग से स्पष्टीकरण की भी मांग की है ताकि जवानों को इसका लाभ मिल सके। सरकार ने विभाग से इस मामले पर अपना मंतव्य समेत प्रतिवेदन की मांग की है।

सरकार का यह कदम स्वागत योग्य

इस मामले को लेकर झारखंड होमगार्ड एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने कहा कि सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। काफी लंबे समय से होमगार्ड के जवान बिहार समेत अन्य राज्यों की तरह भविष्य निधि और एकमुश्त सेवानिवृति लाभ की मांग कर रहे थे। उन्होंने गृह रक्षा वाहिनी झारखंड से भी आग्रह करते हुए कहा कि सरकार द्वारा मांगे गए प्रतिवेदन को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए ताकि सरकार के इस फैसले का फायदा यथाशीघ्र जवानों को मिल सके।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट