LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News :झारखंड सरकार ने बजट सत्र में जमशेदपुर को दिए कई सौगात, शिक्षा और मेडिकल के क्षेत्र में की गई कई घोषणाएं

Jharkhand News :झारखंड सरकार ने पूर्वी सिंहभूम जिले में शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यटन,उद्योग, खेल में जमशेदपुर और आदित्यपुर को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। इस बजट में जमशेदपुर की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई घोषणाएं की गई है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News :झारखंड सरकार ने बजट सत्र में जमशेदपुर को दिए
बजट सत्र में जमशेदपुर को कई सौगात- फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI: झारखंड सरकार ने आदित्यपुर औद्यौगिक क्षेत्र को शिक्षा और स्वास्थ्य का हब बनाने के उद्येश्य से कई घोषणाएं की है। इस बजट में जमशेदपुर की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

जमशेदपुर में खुलेगा इनोवेशन हब

झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के कहा कि आदित्यपुर औद्यौगिक क्षेत्र में टेस्ट रिसर्च सेंटर और इनोवेशन हब बनाने की योजना पर बात चल रही है और जमशेदपुर में इनोवेशन हब खोलने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए एनआईटी जमशेदपुर की ओर से राज्य सरकार को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है।

तलाश की जा रही है जमीन

जमशेदपुर में राजकीय और तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बजट में प्रस्ताव पारित किया जा चुका है और इसके लिए ग्रामीण इलाकों में जमीन की तलाश प्रसाशनिक पदाधिकारी कर रहे हैं। इसके अलावा तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध दिख रही है और जमशेदपुर सहित कोल्हान के युवाओं को तकनीकी रुप से निपुण बनाने की योजना पर सरकार काम कर रही है।

खिलाड़ियों के लिए नई नियमावली

इतना ही नही इस क्षेत्र के खिलाड़ियों की क्षमता को बढ़ाने के लिए और खिलाड़ियों को दक्ष बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर और चाकुलिया में डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जाने की योजना है। इसके लिए पहले ही सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है और सरकार ने  भी कहा है कि झारखंड उत्कृष्ट खिलाड़ी सीधी नियुक्ति नियमावली-2025 के तहत 59 नए डे-बोर्डिंग क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। इसके तहत सरकार के मेधावी खिलाड़ियों को फायदा होगा।  

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट