LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने दिया उद्योगों और खनन कंपनियों को बड़ी राहत, डीजल पर घटाया गया वैट

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डीजल के थोक खरीदारों को बड़ी राहत देते हुए डीजल पर लगाए जा रहे 22 फीसदी वैट को घटाकर 15 फीसदी कर दी है। सरकार के द्वारा यह फैसला मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में किया गया।

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने दिया उद्योगों और खनन कंपनियो
डीजल पर घटाया गया वैट- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड सरकार ने उद्योगों और खनन कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए थोक खरीदारों के लिए डीजल पर वैट 22 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया है। झारखंड सरकार के द्वारा यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इस अहम बैठक में कुल 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

वैट की दर में किया गया संशोधन

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि झारखंड की कोयला कंपनियां और उद्योग उत्तर प्रदेश, बंगाल और ओडिशा से थोक में डीजल की खरीदारी करते थे। क्योंकि वहां वैट की दर झारखंड से कम है। इस पर विराम देते हुए हेमंत सरकार ने पड़ोसी राज्यों की तुलना में बेहतर विकल्प देते हुए वैट की दर में संशोधन किया है।

राज्य सरकार के राजस्व में होगा ईजाफा

सरकार के इस कदम से झारखंड के थोक खरीदारों को किसी अन्य राज्यों से डिजल की खरीदारी नहीं करनी पड़ेगी। ये झारखंड में ही थोक में डीजल खरीदेंगे। इससे उद्योग और खनन कंपनियों को तो फायदा होगा ही, सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर बढ़ाया गया वैट

सरकार के इस फैसले से राजस्व में करीब 100 करोड़ रुपए ज्यादा मिलने की उम्मीद है। उधर सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट की दर आठ फीसदी बढ़ा दी है। इससे अब यह चार फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी हो गया है।

NSIT
Nsmch