LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News : झारखंड सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात,बजट सत्र में इस परियोजना के लिए करोड़ो रुपये आवंटित

Jharkhand News : झारखंड की सरकार नें सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए बजट में 136 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। सरकार के इस फैसले से रांची जिले के किसानों को लाभ होगा।...पढ़िए आगे

Jharkhand News : झारखंड सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात,बज
रांची जिले के किसानों को लाभ होगा।- फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI: झारखंड सरकार ने रांची जिले के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए नई सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण और पुरानी सिंचाई योजनाओं को पूर्ण करने के लिए इसके लिए 136 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

सरकार के इस निर्णय से किसानों को होगा लाभ

झारखंड सरकार के इस निर्णय से वृहद और माध्यमिक सिंचाई परियोजनाओँ से जुड़े किसानों को लाभ होगा। इससे किसानों को 29,722 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। लघु सिंचाई के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 352 चेक डेम, तीन वीयर और 10 सोलर सिंचाई योजनाओँ का निर्माण और 185 मध्यम सिंचाई योजनाओं को पटरी पर लाने का लक्ष्य रखा गया है।

बजट में दिखाई देती है विकास की झलक

कृषि,पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को कहा कि हेमंत सरकार गरीबों, किसानों, नौजवानों और महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है। राज्य के किसान को संपन्न बनाने के उद्येश्य से और उन्हें फसलों का सही मूल्य दिलाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है और इसकी झलक इस बजट में दिखाई देती है।

कृषि में होगा नई तकनीत का इस्तेमाल

कृषि,पशुपालन और सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सामाजिक और आर्थिक रुप से मजबूती प्रदान करना है और उन्नत कृषि के साथ किसानों को जोड़कर तथा कृषि में नई तकनीत का इस्तेमाल कर किसानों की आय को बढ़ाना है। सरकार समाज के हरेक वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है।  

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट