LATEST NEWS

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने सरहुल के मौके पर दो दिनों की छुट्टी का किया ऐलान, सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की जानकारी

Jharkhand News:झारखंड सरकार ने प्रदेशवासियों को खुशखबरी देते हुए सरहुल की छुट्टी को एक दिन से बढ़ाकर दो दिन करने का ऐलान किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर इस जानकारी को साझा किया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने सरहुल के मौके पर दो दिनों की
झारखंड सरकार ने सरहुल के मौके पर दो दिनों की छुट्टी का किया ऐलान- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी दी है कि अब झारखंड में सरहुल के अवसर पर एक दिन की बजाय दो दिन की छुट्टी रहेगी। सीए सोरेन के इस ऐलान के बाद  समस्त झारखंड वासियों में खुशी की लहर है।

सोशल मीडिया साइट एक्ट पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से इस बात की मांग की जा रही थी कि सरहुल के मौके पर एक दिन के अवकाश को बदलकर दो दिनों के राजकीय अवकाश की घोषणा की जाए। आदिवासी समाज के इस महा पावन पर्व के महत्व को देखते हुए, मैंने इस वर्ष से दो दिन का राजकीय छुट्टी घोषित किया है। झारखंड की संस्कृति एवं परंपराओं की गौरवशाली धरोहर को हम सहेजते आये हैं और सदैव सहेजते रहेंगे।

Diarch GO

पत्नी संग की पूजा-अर्चना

इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आज सरहुल के अवसर पर सरना स्थल सिमरटोली में जाकर पूजा की। उन्होंने इस पवित्र अवसर पर लोगों के सुख,समृद्धि और विकास की भी कामना की।