LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand news:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सौंपा इतने प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, कहा- पूरी दुनिया में हुनर का कोई मोल नहीं

Jharkhand news:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में 49 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि पूरे दुनिया में हुनर का कोई मोल नहीं है।...पढ़िए आगे

Jharkhand news:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सौंपा इतने प्रशिक्
प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रदेश  में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार सक्रिय रहते है। इसी क्रम में बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 49 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा है।

रोजगार के अवसर प्रदान करना हमारी प्राथमिकता

बता दें कि प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इस कार्यक्रम को झारखंड सरकार के श्रम,नियोजन,प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के द्वारा संचालित किया गया था। इस मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। पिछले वर्ष के सितंबर माह में भी सरकार के द्वारा 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। इस कार्यक्रम में श्रम मंत्री संजय यादव भी मौजूद थे।

शिक्षक और ट्रेनर के अभाव को महसूस किया

कार्यक्रम के दौरान अपनी बात रखते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि आईटीआई के छात्र मुझसे अक्सर क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिलते रहते थे और इस दौरान हमने शिक्षक और ट्रेनर के अभाव को महसूस भी किया था। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षण अधिकारियों को अपनी ओर से शुभकामना देते हुए कहा  कि आप सभी सरकार के अंग के रुप में चयनित हुए हैं और आप सभी से यह उम्मीद की जाती है कि आप बच्चों को बेहतर शिक्षा और हुनर प्रदान करेंगे। 

तकनीकी रुप से दक्ष लोगों को रोजगार की कमी नहीं

उन्होंने आगे कहा कि अगर आप में हुनर है तो आपको रोजगार के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। जो लोग तकनीकी रुप से दक्ष हैं, उन्हें कोई भी संस्थान अपने से जोड़ना चाहता है। इसलिए आप सभी नवनियुक्त लोगों से यह अपेक्षा की जाती है कि युवाओं को आप बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे ताकि आपके द्वारा प्रशिक्षित किए गए छात्र भविष्य में अच्छा रोजगार पा सकें।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट