LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की नौवीं बोर्ड की परीक्षा कल से होगी शुरू, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Jharkhand News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की नौवीं बोर्ड की परीक्षा 11 और 12 मार्च को तीन शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में करीब 4.6 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की नौवीं बोर्ड की परी
परीक्षा में करीब 4.6 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की नौवीं बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से शुरु हो रही है। इस परीक्षा का आयोजन 11 और 12 मार्च को तीन शिफ्ट में किया जाएगा। 

11 मार्च से शुरु होगी परीक्षा

11 मार्च को पहली शिफ्ट में पेपर-1( हिंदी ए,हिंदी बी और अंग्रेजी) की परीक्षा होगी। दूसरी शिफ्ट में पेपर-2 में गणित और विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं 12 मार्च को पेपर-3 में सामाजिक विज्ञान और अन्य भाषाओं की परीक्षा होनी है।

तीन शिफ्ट में होगा संचालन

पहली शिफ्ट सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट 2 बजे से लेकर 5.15 बजे तक चलेगी। कक्षा नौवीं की इस परीक्षा में कुल 4,67,849 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को लेकर जैक बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

परीक्षाओं के लिए रोल शीट, ओएमआर शीट और उपस्थिति शीट सहित सभी आवश्यक सामग्री पहले से स्कूल को उपलब्ध करा दी गयी है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे परिक्षार्थियों को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना अतिआवश्यक है। 

NSIT
Nsmch

18 से 30 मार्च के बीच प्रकाशित किया जाएगा रिजल्ट

बता दें कि यह परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। इस परीक्षा के सारे सवाल ऑबजेक्टिव टाइप के होंगे और गलत प्रश्न के लेए  निगेटिव मार्किंग नहीं होगा। हर पेपर की अवधि 1 घंटा 30 मिनट की होगी। प्रश्न-पत्र को पढने और जानकारी भरने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस परीक्षा का परिणाम 18 से 30 मार्च के बीच प्रकाशित किया जाएगा। सभी स्रकूल जैक बोर्ड की आधिकारिक बेवसाइट से परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट