LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jac Board Result: जैक बोर्ड अब नई तकनीक से करेगा कॉपी का मूल्यांकन, इस महीने तक जारी हो सकता है रिजल्ट

Jac Board Result: जैक बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं का मूल्यांकन अब नए तरीके से किया जा रहा है।ऐसे में इन परीक्षाओं का रिजल्ट मई माह के अंत तक जारी होने की संभावना है।...पढ़िए आगे

Jac Board Result: जैक बोर्ड अब नई तकनीक से करेगा कॉपी का मूल
जैक बोर्ड अब नई तकनीक से करेगा कॉपी का मूल्यांकन- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड में जैक बोर्ड की दसवीं और इंटर की परीक्षाओं का मूल्यांकन का कार्या जल्द शुरू किया जाएगा। जैक बोर्ड ने राज्य में 60 मूल्यांकन केंद्र बनाए है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इन परीक्षाओँ का रिजल्ट मई माह के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है। वहीं कुछ संकाय का रिजल्ट जून के प्रथम सप्ताह में प्रकाशित किया जा सकता है।

नई तकनीक से होगा मूल्यांकन

जैक बोर्ड की ओर से बताया गया है कि परीक्षा में इस बार ओएमआर सीट पर मार्क्स फ्वायल बनाया गया है जो डिजीटली डाटा रिट्रीव करेगा। इस तकनीक के मूल्यांकन के बाद परीक्षार्थियों के अंको को तेज गति व सटीक तरीके से स्टोर किया जा सकेगा। इससे मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट समय पर प्रकाशित हो सकेगा। वहीं कुछ संकाय का रिजल्ट जून के प्रथम सप्ताह में जारी होगा।

प्रश्न-पत्र लीक होने के कारण परिणाम में देरी

गौरतलब है कि मैट्रिक और इंटर परीक्षा में करीब सात लाख बच्चे शामिल हुए हैं। परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो जाने के कारण परीक्षा देर से   समाप्त हुई, जिसकी वजह से रीजल्ट के प्रकाशन में भी देरी हो रही है। मूल्यांकन की नई तकनीक से बच्चों के मार्क्स लिखने में गलती की संभावना कम होगी।

जिला प्रशासन को दिया गया सुरक्षा का जिम्मा

बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य में लगाए गए वीक्षक किसी प्रकार का इलेक्टॉनिक गैजट ले जाना प्रतिबंधित है। किसी भी वीक्षक को मूल्यांकन केंद्रों पर मोबाईल ले जाना मना रहेगा। इसके साथ ही उन्हें अपना मूल्यांकन का कार्य पूरा करने के बाद पूरी रिपोर्ट सौंपकर हीं बाहर जाने की अनुमति होगी। इन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा जिला प्रशासन को दिया गया है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट