LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Jharkhand News : झारखण्ड में निवेशकों ने 26 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश का दिया प्रस्ताव, 15 हज़ार युवकों को मिलेगा रोजगार

Jharkhand News :  झारखण्ड में निवेशकों ने 26 हज़ार करोड़ रुपए

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में रोजगार के सृजन के लिए और निवेशकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रयोग किए हैं। इसी क्रम में कोलकाता में आयोजित बंगाल ग्लोबल समिट-2025 में मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि सरकार झारखंड में हर संभव सहयोग करेगी।

इसी क्रम में राज्य में निवेश के लिए उद्दयमियों और निवेशकों के द्वारा राज्य में 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव मिल चुका है। इस निवेश के आने से राज्य में पंद्रह हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।

बुधवार को दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल समिट-2025 के तहत आयोजित एडवांटेज झारखंड में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर निवेशकों नें राज्य में उद्दयोग स्थापित करने की योजना की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर निवेशकों ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को लेकर दिलचस्पी दिखाई तो कईयों ने वर्तमान में स्थापित उद्दय़ोगों को बेहतर बनाने की दिशा में अपने सुझाव रखे।

NSIT
Nsmch

मुख्यमत्री हेमंत सोरेन ने भी सभी निवेशकों और वहां मौजूद उद्दयमियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि झारखंड की सरकार प्रदेश की बेहतरी के लिए काम कर रही है और सरकार की ओर उद्दयोगों को बढ़ावा देने के लिए जो भी संभव होगा, सरकार उससे पीछे नहीं हटेगी और हर संभव सहयोग करेगी।

इस पवेलियन में झारखंड के विभिन्न सेक्टरों के स्टाल लगाए गए थे। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार, जितेन्द्र सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

जमीन अधिग्रहण को लेकर हो रही समस्य़ा पर अपनी बात रखते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि उद्दयम स्थापित करने की दिशा में जो भी समस्या सामने आएगी, सरकार उसका निराकरण करेगी। सरकार ऐसी उद्दयोग नीति बनाने पर विचार कर रही है जिसमें निवेशकों और आम उद्दयमियों को कम से कम कठिनाईयों का सामना करना पड़े।

इस दौरान निवेशकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने-अपने निवेश का प्रस्ताव रखा, जिसमें एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड से 8485 रुपये का प्रस्ताव, गजानन फेरो लिमिटेड ने 1050 करोड़ का प्रस्ताव, द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट लिंमिटेड ने 1270 करोड़ का प्रस्ताव प्रमुख है।