LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

Jharkhand News : झारखंड में इस पेपर लीक मामले की जांच हुई पूरी, 24 फरवरी को जांच रिपोर्ट पेश कर सकती है सीआईडी

Jharkhand News :झारखंड के चर्चित जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच CID ने पूरी कर ली है। सीआईडी अब अपनी जांच रिपोर्ट 24 फरवरी को हाईकोर्ट में पेश कर सकती है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News : झारखंड में इस पेपर लीक मामले की जांच हुई पू

RANCHI : झारखंड में JSSC CGL परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है। सीआईडी अब अपनी जांच रिपोर्ट 24 फरवरी को अदालत में पेश कर सकती है।

सीआईडी को सौंपा गया था मामला

गौरतलब है कि JSSC CGL परीक्षा के पेपर लीक मामले को तूल पकड़ता देखकर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। पेपर लीक मामले की जांच करने के लिए सरकार ने सीआईडी को एक टीम गठित करके जांच के निर्देश दिया था और मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने भी जांच प्रक्रिया पूरी होने तक रिजल्ट प्रकाशित करने पर रोक लगा दी थी।

पेपर लीक का लगा था आरोप

बता दें कि जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा 21 और 22 सितंबर को आयोजित हुई थी। अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा के पहले ही इसका पेपर लीक हो गया था। इंटरनेट बंद होने की वजह से यह उजागर नहीं हो सका था और इसको लेकर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया और परीक्षा को रद्द करने की मांग करने लगे। जगह-जगह पर अभ्यर्थियों ने इसके लिए आंदोलन भी किया था।

फैसले से संतुष्ट नहीं थे छात्र

छात्रों के आक्रोश को देखते हुए राज्यपाल ने आयोग को इसके जांच के आदेश दिए थे। लेकिन अभ्यर्थी राज्यपाल के इस फैसले से संतुष्ट नहीं थे और लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।

NSIT
Nsmch

कई अफसरों की बनी थी कमिटी

बाद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले  की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद सीआईडी के तत्कालीन डीजी अनुराग गुप्ता ने इस मामले की जांच के लिए सीआईडी की अधिकारी संध्या मेहता के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया। इस टीम में सीआईडी एसपी निधि द्विवेदी, रांची के ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल, डीएसपी अमर कुमार पांडेय और डीएसपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता शामिल थे।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट