LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Jharkhand News : झारखण्ड में इस दिन से मिलेगी मईयां सम्मान योजना की राशि, अब जल्द हो जाएगा बकाया किस्तों का भुगतान

Jharkhand News :झारखंड सरकार की चर्चित मईयां सम्मान योजना की बकाया किस्तों को लेकर विभाग ने बड़ा ऐलान किया है। अधिकारियों ने बताया है कि इस योजना की बकाया दो किस्तों का भुगतान फरवरी के अंतिम सप्ताह तक होने की संभावना है।

Jharkhand News : झारखण्ड में इस दिन से मिलेगी मईयां सम्मान य

RANCHI : झारखंड सरकार द्वारा शुरु की गई मईया सम्मान योजना के लाभुकों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस योजना के अंतर्गत जनवरी और फरवरी के बकाया किस्तों का भुगतान फरवरी माह के अंत तक कर दिया जाएगा।

पिछले दो महीने से नहीं हुआ है किस्त का भुगतान

बता दें कि मईया सम्मान योजना से जुड़े लाभार्थियों को पिछले दो महीने से किस्तों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस मामले में सरकार के अधिकारियों का कहना है कि अभी सभी जिलों में आवेदन के सत्यापन का काम चल रहा है और कई फर्जी आवेदन पाए गए हैं। सरकार सभी फर्जी आवेदनों को चिन्हित कर के उनपर कानूनी कार्रवाई करने का प्लान बना रही है।

फर्जी आवेदकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

सरकार के इस निर्णय के कारण विभागों में जांच प्रक्रिया   का दौर जारी है और सरकार उन सभी फर्जी आवेदकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि आवेदन के सत्यापन और फर्जी आवेदन की जांच की वजह से ही किस्तों के भुगतान में देरी हो रही है। 

आधार लिंक करने की तिथि 31 मार्च तक बढ़ी

बता दें कि झारखंड में मईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों की कुल संख्या 58 लाख है। लगातार दो किस्तों का भुगतान नहीं होने से महिलाओं में काफी गुस्सा है। हालांकि सरकार ने लाभार्थियों को थोड़ी राहत देते हुए आधार को बैंक खाते से लिंक करने की तिथि को 31 मार्च तक करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से उन तमाम महिलाओं को इस बार किस्तों का भुगतान कर दिया जाएगा, जिन्होंने अभी तक अपने खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट