LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: होली से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हाई लेवल बैठक, पुलिस को दिए कई आवश्यक निर्देश

Jharkhand News: होली, सरहुल और ईद को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेंमंत सोरेन ने पुलिस प्रशासन के बड़े पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की है। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: होली से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हाई लेवल बैठक- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के मृख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर झारखंड मंत्रालय में हाईलेवल मीटिंग की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्व-त्योहरों को देखते हुए राज्य में विधि-व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

हेमंत सोरेन ने अपने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में होली, सरहुल और ईद के मौके पर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो,ऐसी व्यवस्था की सुनिश्चित की जाए। सीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि उत्सव अपराधमुक्त वातावरण आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।

सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो, सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस को चौकस रहना होगा। जिन क्षेत्रों में सांप्रदायिक तनाव अथवा विवाद की आशंका रहती है,उन क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरता जाए।

डीजीपी ने दी कानून व्यवस्था की जानकारी 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के द्वारा भी अफवाह फैलाने की असमाजिक तत्वों के द्वारा कोशिश की जाती रही है। ऐसे में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई सुनिश्चित करें। इस बीच राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने मुख्यमंत्री को अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट