LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

JHARKHAND NEWS: 3 मार्च को पेश होगा हेमंत सरकार का पहला आम बजट, मेडिकल कॉलेज सहित कई बड़े ऐलान होने की संभावना

JHARKHAND NEWS: 3 मार्च को पेश होगा हेमंत सरकार का पहला आम ब

RANCHI : आगामी तीन मार्च को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार विधान सभा में अपना पहला बजट पेश करेगी। इसको लेकर सरकार ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

इस साल पेश होने वाले आम बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई घोषणायें होने की संभावना है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नए मेडिकल कॉलेज एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की घोषणा पहले हीं कर चुके हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस क्षेत्र में सुधार की बात स्वीकारते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव पर जोर दिया है और स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए उचित निर्देश भी दिए हैं।

मेडिकल कॉलेज की होगी घोषणा

झारखंड के स्वास्थ्य बजट में इस बार रांची, जामताड़ा,गिरिडीह तथा खूंटी में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा होने की प्रबल संभावना है। वहीं राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान के विस्तारीकरण के लिए भी बजट में घोषणा की उम्मीद की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए विस्तृत कार्य योजना का निर्देश पहले हीं दे चुके हैं।

इस बार के स्वास्थ्य बजट में नए फार्मेसी संस्थान और नए नर्सिग कॉलेज के लिए भी राशि का आवंटन किए जाने की संभावना है। नई एम्बुलेंस एवं बाईक एंम्बुलेंस के लिए भी इस बजट में प्रावधान हो सकता है साथ हीं पीएचसी को सीएचसी की तर्ज पर नए मशीन एवं उपकरणों के खरीद की मंजूरी भी दी जा सकती है।

NSIT
Nsmch

कांग्रेस ने भी कसी कमर 

कांग्रेस ने भी बजट पूर्व की गई घोषणाओँ को बजट में शामिल कराने पर जोर दिया है। कांग्रेस कोटे से वित्त मंत्री राधा किशोर सिंह ने कहा कि इस बार के बजट में स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया जाएगा और धीरे-धीरे सभी घोषणाओँ को बजट में शामिल किया जाएगा।