LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: हेमंत सरकार का जनता की हेल्थ को लेकर बड़ा फैसला, अब पूरे राज्य में बनेगा हेल्थ रिपोर्ट कार्ड

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश की जनता के हेल्थ को लेकर बड़ा फैलता लेते हुए राज्य स्तर पर हेल्थ रिपोर्ट कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। इससे बीमारी का इलाज सही तरीके से किया जा सकेगा।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: हेमंत सरकार का जनता की हेल्थ को लेकर बड़ा फै
हेमंत सरकार का जनता की हेल्थ को लेकर बड़ा फैसला- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूनिसेफ के राउंड टेबल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज तरह-तरह की बीमारियां तेजी से फैल रही है। ये बीमारियां कैसे और किन लोगों से फैल रही है, इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए राज्य स्तर पर हेल्थ रिपोर्ट कार्ड बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि इन बीमारियों का सही तरीके से उपचार हो सके।

सरकार का स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है ताकि लोगों को होने वाली बीमारियों की जल्द से जल्द पहचान कर उसकी समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

कई बीमारियां जिंदगी के लिए खतरा

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि जीवनशैली में बदलाव, रहन-सहन और खान-पान में अनियमितता के कारण आज डायबिटीज,कैंसर, अस्थमा और ह्दय रोग जैसी कई गैर संचारी बीमारियां लोगों को अपने गिरफ्त में ले रही है। अगर लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क नहीं हुए तो ऐसी बीमारियां हमारी जिंदगी के लिए खतरा बन सकती है।

समुचित इलाज की हो व्यवस्था

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई हिस्से में अलग-अलग बीमारियां ज्यादा देखने को मिलती है। सिमडेगा में सिकल सेल और एनीमिया जैसी बीमारियां तो साहिबगंज और संथाल के हिस्से में कालाजार का अधिक प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में विशेष क्षेत्र की बीमारियों के कारण को समझकर उसके इलाज के लिए समुचित व्यवस्था करने की जरुरत है ताकि आगे आने वाली पीढी को इन बीमारियों के प्रभाव से बचाया जा सके।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट