LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Jharkhand News : हेमंत सरकार ने शिक्षकों के वेतन प्रक्रिया को बनाया आसान, सैलरी को लेकर किया बड़ा ऐलान

Jharkhand News : झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार ने शिक्षकों के वेतन प्रक्रिया को और आसान बना दिया है. इसके साथ ही शिक्षकों की सैलरी को लेकर भी बड़ा ऐलान किया....पढ़िए आगे

Jharkhand News :  हेमंत सरकार ने शिक्षकों के वेतन प्रक्रिया
शिक्षकों को होगी आसानी- फोटो : ABHISHEK SUMAN

RANCHI :  झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने विश्वविद्यालयों और कॉलेज शिक्षकों का वेतन निर्धारण के लिए नया अपडेट जारी किया है। इसके तहत अब सारी प्रक्रिया को ऑनलाईन किया जाएगा।

आनलाईन की जाएगी वेतन प्रक्रिया

सरकार के इस फैसले के बाद शिक्षकों को अब उच्च शिक्षा निदेशालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे और वेतन निर्धारण की सारी प्रक्रिया ऑनलाईन होगी। वेतन निर्धारण के लिए शिक्षक अपना ऑनलाईन आवेदन करेंगे और उसका अनुमोदन करते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय उसके सत्यापन के बाद वेतन निर्धारण की स्वीकृति प्रदान करेगा।

पारदर्शिता लाना है मकसद

वेतन निर्धारण प्रक्रिया को ऑनलाईन करने का मकसद राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को पारदर्शी, समयबद्ध एवं त्रुटि रहित वेतन निर्धारण करना है ताकि उन्हें समय पर वित्तीय लाभ प्रदान किया जा सके।

मुख्यमंत्री से मांगा गया है समय

इसके अलावा वित्त रहित कॉलेजो को अनुदान देने की प्रक्रिया को भी ऑनलाईन किया जाएगा। ताकि कॉलेजों को समय पर पारदर्शी ढंग से अनुदान प्रदान किया जा सके। इसके लिए भी आनलाईन आवेदन लेकर विभिन्न स्तरों पर ऑनलाईन स्वीकृति प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 17 या 18 फरवरी को दोनों पोर्टलों की लांचिंग कर सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है।

NSIT
Nsmch

अनुदान में भी की गई बढ़ोतरी

विभाग ने वर्ष 2023 के नियमावली में संशोधन कर अनुदान की राशि भी बढ़ा दी  है। अब वित्त रहित शैक्षणिक संस्थानों को 1.40 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक का अनुदान नैक प्राप्त कॉलेजो को दिया जाएगा।

छात्रों के लिए भी तैयार किया गया पोर्टल