LATEST NEWS

  • Bihar Crime: वैशाली में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुई हिंसक झड़प, महिलाओं-बुजुर्गों समेत कई लोग हुए जख्मी
  • Bihar Crime: वैशाली में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुई हिंसक झड़प, महिलाओं-बुजुर्गों समेत कई लोग

  • सात दिनों से लापता अधेड़ की जलकुंभी से बरामद हुई लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
  • सात दिनों से लापता अधेड़ की जलकुंभी से बरामद हुई लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

  • Ganga Water Scheme
  • Bihar Ganga Water Supply Scheme: गया में गंगाजल आपूर्ति योजना से दूर हुआ पेयजल संकट, घर-आंगन तक

  • जमीन विवाद पर हिंसक झड़प, बमबाजी और गोलीबारी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार और एक ने किया आत्मसमर्पण
  • जमीन विवाद पर हिंसक झड़प, बमबाजी और गोलीबारी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार और एक

  • Patna High Court
  • हसनपुर रोड रेलवे साइडिंग मामले में पटना हाई कोर्ट ने खारिज की रिट याचिका, जानिए क्या है

JSSC-CGL परीक्षा रद्द कर बुरी फंसी हेमंत सरकार : अब नौकरी गंवाने वाले अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, कोर्ट जाने की चेतावनी

JSSC-CGL परीक्षा को रद्द कर झारखंड की हेमंत सरकार बुरी तरह फंस गई है। अब नौकरी गंवाने वाले अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए है और कोर्ट जाने की चेतावनी दी है....

JSSC-CGL परीक्षा रद्द कर बुरी फंसी हेमंत सरकार : अब नौकरी गं
रांची में प्रोजेक्ट भवन के समझ नौकरी गंवाने वाले अभ्यर्थियों का प्रदर्शन- फोटो : न्यूज4नेशन

Ranchi : JSSC-CGL परीक्षा को रद्द कर झारखंड की हेमंत सरकार बुरी तरह फंस गई है। अब नौकरी गंवाने वाले अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए है और कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC-CGL) परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों ने बुधवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राज्य प्रशासन द्वारा 44 भर्ती परीक्षाओं का परिणाम रद्द किए जाने के फैसले से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने इसे पूरी तरह से मनमाना और प्राकृतिक न्याय के खिलाफ बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नौकरी मिली थी और कई लोगों ने इसके लिए अपनी पुरानी नौकरियां तक छोड़ दी थीं। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि वे अपने हक और नौकरी वापस पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

बिना सोचे-समझे भीड़ के दबाव में लिया गया फैसला: प्रदर्शनकारी 

प्रोजेक्ट भवन के बाहर खड़े प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने यह निर्णय बिना सोचे-समझे और केवल भीड़ के दबाव में आकर लिया है। एक अभ्यर्थी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जिस दफ्तर में वे कल तक काम कर रहे थे, आज उन्हें वहीं जाने से रोक दिया गया है। उन्होंने मांग की कि सभी को एक तराजू में तौलने के बजाय मामले की जांच कराई जाए और जो दोषी हैं उन पर कार्रवाई की जाए, लेकिन सही उम्मीदवारों के साथ अन्याय न हो।

CBI जांच की मांग, सत्ताधारी नेताओं की संलिप्तता का आरोप: बीजेपी सांसद 

उधर, बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश ने एएनआई से बात करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्र मामले का सच सामने लाने और बड़े दोषियों को पकड़ने के लिए सीबीआई (CBI) जांच की मांग कर रहे हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के इरादे साफ नहीं हैं और इसमें सत्ताधारी दल के नेताओं व प्रतिनिधियों की संलिप्तता की आशंका है। उन्होंने कहा कि छात्र भूख हड़ताल पर हैं और सरकार को आखिरकार छात्रों की मांग के आगे झुकना ही पड़ेगा।

NSIT
Nsmch

2014 से अब तक की 44 परीक्षाएं रद्द, TSR डेटा प्रोसेसिंग एजेंसी सवालों के घेरे में 

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रद्द की गई परीक्षाओं में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और आउटसोर्स एजेंसी 'TSR डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड' (TDPL) द्वारा वर्ष 2014 से आयोजित की गई 44 परीक्षाएं शामिल हैं। इनमें ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी कलेक्टर, डेंटल डॉक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर, सिविल जज, एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर जैसी कई महत्वपूर्ण पदों की भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।

छात्रों के विरोध का 26वां दिन: अमिताभ कौशल कमेटी गठित, न्यायिक जांच पर संशय 

छात्र नेता रवींद्र पासवान ने बताया कि उनके विरोध प्रदर्शन का यह 26वां दिन है। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का जिक्र है, जो JPSC और JSSC में परीक्षा सुधारों पर अध्ययन कर 2 महीने में रिपोर्ट सौंपेगी। हालांकि, छात्र नेता का कहना है कि सरकार द्वारा वादा की गई न्यायिक जांच का स्वरूप अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति तय करने के लिए कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसके बाद आगामी कदम का ऐलान किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट