LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand news: हेमंत सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों को दिया होली का तोहफा, सरकार के फैसले से कर्मियों में खुशी की लहर

Jharkhand news: झारखंड सरकार ने होली के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एमपीडब्ल्यू के कर्मियों के मानदेय को बढ़ाने का फैसला किया है। इन कर्मियों को अब 26 हजार की जगह तीस हजार सौ और तीस हजार तीन सौ रुपये का मानदेय मिलेगा।...पढ़िए आगे

Jharkhand news: हेमंत सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों को दिया हो
स्वास्थ्य कर्मियों को दिया होली का तोहफा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jharkhand news: झारखंड की हेमंत सरकार ने होली से पहले स्वास्थ्य विभाग के मल्टी पर्पस कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए उनके मानदेय में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की घोषणा

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बुधवार के इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इसका निर्णय बीते साल 27 सितंबर,2024 को ही कर लिया गया था। सरकार बढ़े हुए मानदेय का भुगतान एरियर के रुप में करेगी।

जान हथेली पर रखकर काम करते हैं कर्मचारी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी कर्मचारी अपनी जान हथेली पर रखकर जनता की सेवा करते है। सरकार के इस फैसले को वेतन वृद्धि के रुप में नहीं देखकर उनके योगदान को सम्मान की तरह देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ राज्य की जनता ने हेमंत सोरेन को अपना मुख्यमंत्री चुना है, हम उस उम्मीद को कभी नहीं तोडेंगे।

कर्मियों मे खुशी की लहर

वहीं कर्मियों ने भी सरकार के इस फैसले पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हम सरकार से लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और सेवा स्थायी करने की मांग कर रहे थे। सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। सरकार के इस कदम से हमें बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट