LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: JSSC CGL पेपर लीक मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, झारखंड सरकार ने कहा- जारी है जांच. नहीं मिले पेपर लीक के कोई सबूत

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में JSSC CGL पेपर लीक मामले से संबंधित याचिका पर सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले की जांच जारी है, लेकिन अभी तक पेपर लीक के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

Jharkhand News: JSSC CGL पेपर लीक मामले में झारखंड हाईकोर्ट
JSSC CGL पेपर लिक मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: JSSC CGL पेपर लीक मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने की। सुनवाई के क्रम में राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले की सीआईडी जांच कर रही है।

नहीं मिले हैं पेपर लीक के कोई सबूत

सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि जांच जारी है लेकिन अभी तक के जांच में पेपर लीक का सबूत नहीं मिल पाया है। राज्य सरकार ने अदालत को यह भी बताया कि जांच एक महीने में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद अदालत ने रिजल्ट प्रकाशन पर रोक जारी रखते हुए सुनवाई की अगली तारीख तय कर दी।

Diarch GO

मामले की अगली सुनवाई 18 जून को होगी

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार की ओर से जवाब सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है। अदालत ने अगली सुनवाई 18 जून को निर्धारित की है। 

कोर्ट ने रिजल्ट जारी करने पर लगाई रोक

अदालत में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी गई है। झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी है। यह रोक अगले आदेश तक के लिए लगाई गई है। वहीं अदालत ने राज्य सरकार को कहा है कि JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक होने के संबंध में दर्ज शिकायत पर परीक्षा संचालन अधिनियम 2023 के तहत पुलिस एफआईआर दर्ज करें और जांच कर रिपोर्ट सौंपे। इस याचिका की अगली सुनवाई 22 जनवरी 2025 को होगी।

NSIT
Nsmch