LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Jharkhand News : शिबू सोरेन के नाम पर रांची में बनेगा ‘गुरुजी स्मृति संग्रहालय’, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने दी मंजूरी

Jharkhand News : शिबू सोरेन के नाम पर रांची में बनेगा ‘गुरुज

RANCHI : झारखंड सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृतियों को संरक्षित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। मोरहाबादी स्थित गुरुजी का सरकारी आवास अब गुरुजी स्मृति संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखा, जिसे मंजूरी मिल गई।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि “गुरुजी का घर केवल एक मकान नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन और हमारी भावनाओं का केंद्र है। उनके घर की हर वस्तु और हर सामान उनकी संघर्ष यात्रा की याद दिलाता है। इसलिए इसे स्मृति संग्रहालय का रूप देना बेहद आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन और विचारधारा से प्रेरणा ले सकें।”

वहीं नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि “गुरुजी की स्मृतियां अमर रहेंगी। यह संग्रहालय झारखंड की अस्मिता और संघर्ष की गाथा को हमेशा जीवित रखेगा।”

इसके साथ ही दोनों मंत्रियों ने जामताड़ा के चिरुडीह में गुरुजी की स्मृति में एक भव्य पार्क और विशाल प्रतिमा स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा। यह वही भूमि है, जहां से शिबू सोरेन ने अपनी राजनीतिक और सामाजिक लड़ाई की शुरुआत की थी। 

NSIT
Nsmch