LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: हल्दी रस्म की फोटो डालना युवक को पड़ा मंहगा, पूर्व प्रेमिका ने किया यौन शोषण का केस, युवक शादी छोड़कर फरार

Jharkhand News: झारखंड में एक युवक को अपनी हल्दी रस्म का फोटो सोशल मीडिया पर डालना मंहगा पड़ गया। उसकी पूर्व प्रेमिका ने उक्त युवक पर गांडेय थाना में एफआईआर दर्ज करा दी।

Jharkhand News: हल्दी रस्म की फोटो डालना युवक को पड़ा मंहगा,
पूर्व प्रेमिका ने किया यौन शोषण का केस- फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N Desk: झारखंड से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अपनी हल्दी रस्म की फोटो सोशल मीडिया पर डालना तब मंहगा पड़ गया जब उसकी पूर्व प्रेमिका ने इस फोटो को देखने के बाद उस युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए गांडेय थाने में एफआईआर दर्ज करा दी।

सात मार्च को निकलने वाली थी बारात

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांडेय थाना क्षेत्र के भोगतिया लोहारी निवासी प्रकाश यादव के 22 वर्षीय पुत्र सुरज यादव की शादी अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के कोरियाद में तय हुई थी। भोगतिया लोहारी से युवक की बारात सात मार्च को कोरियाद गांव के लिए निकलने वाली थी।

यौन शोषण का लगाया आरोप

दो दिन पहले युवक ने हल्दी रस्म की कुछ फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। फोटो देखकर सूरज यादव की प्रेमिका ने गांडेय थाना में आवेदन देकर सूरज पर शादी का प्रलोभन देकर पिछले कुछ महीने से उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

पुलिस कर रही है छापेमारी

आवेदन के आधार पर गांडेय पुलिस ने शुक्रवार को सूरज यादव के खिलाफ कांड संख्या 19/25 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तरी के लिए उसके घर पहुंची। मामले की भनक लगते   ही आरोपित युवक और उसके पिता घर से फरार हो गये। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके करीबी से पूछताछ करते हुए संबंधित क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट