LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Crime News:परिवार की दुश्मन कोई और नहीं प्रेमिका हीं बनी। साजिश ऐसी की बचना मुश्कील हीं नहीं नामुमकीन था....

Crime News:प्रेमिका बनी परिवार की दुश्मन, बेटे ने मां-बाप संग रची साजिश, शराब पिलाकर गला दबाया फिर गाड़ी चढ़ाई

Crime News:परिवार की दुश्मन कोई और नहीं प्रेमिका हीं बनी। सा
प्रेमिका बनी परिवार की दुश्मन, बेटे ने मां-बाप संग रची साजिश, शराब पिलाकर गला दबाया फिर गाड़ी चढ़ाई- फोटो : News 4 Nation

N4N डेस्क: रांची पुलिस ने तमाड़ के उलीडीह परासी चौक के पास मिली प्रमिला देवी की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उनके प्रेमी का बेटा दानिश कुरैशी और उसका चालक सऊदी काज़ी ने की। साजिश दानिश ने अपने पिता और मां के साथ मिलकर रची थी।

कांटाटोली निवासी नसीम कुरैशी और प्रमिला देवी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। वे पति-पत्नी की तरह रहते थे और उनके तीन बेटे व एक बेटी भी हैं। यही रिश्ता दानिश को नागवार गुजरता था। घर में आए दिन झगड़े होते रहते। कई बार रोकने-टोकने के बावजूद प्रमिला देवी नसीम के घर आती रहतीं। इसी से तंग आकर दानिश ने पिता नसीम और मां सायरा खातून के साथ प्रमिला को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

18 अगस्त को नसीम कुरैशी हज के लिए चले गए। इसी बीच 24 अगस्त को प्रमिला देवी फिर पैसे मांगने घर पहुंचीं। दानिश और उसका ड्राइवर सऊदी उन्हें बहाने से गाड़ी में बैठाकर टाटीसिलवे की ओर ले गए। राहे, सोनाहातू और सिल्ली के रास्ते होते हुए वे उन्हें एक सुनसान जगह ले गए।

वहां दोनों ने पहले प्रमिला को शराब पिलाई, फिर मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने शव को रांची-टाटा मुख्य पथ पर उलीडीह परासी चौक के पास फेंक दिया और उस पर गाड़ी चढ़ा दी ताकि मामला सड़क दुर्घटना लगे।

NSIT
Nsmch

24 अगस्त को परासी चौक पर महिला का शव बरामद हुआ। 25 अगस्त को प्रमिला की बेटी करीना देवी ने अपनी मां की गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में पता चला कि हत्या दानिश और उसके चालक सऊदी ने की है। पुलिस ने दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर लिया।

पूछताछ में दानिश और सऊदी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। दानिश ने बताया कि प्रमिला के कारण घर का माहौल हमेशा बिगड़ा रहता था। पिता की गैरमौजूदगी में उसने मां के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने का फ़ैसला लिया। योजना के मुताबिक प्रमिला को खत्म कर पूरे मामले को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी वारदात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जल्द ही चार्जशीट दायर की जाएगी।