LATEST NEWS

  • IAS Thiyagarajan S.M. Appointed Director in Ministry of Cooperation
  • कौन है IAS अधिकारी त्यागराजन एस.एम.? बिहार से केंद्र तक का सफर, अब बने सहकारिता मंत्रालय में निदेशक

  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक संवाद में किया बड़ा ऐलान
  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक

  • Murder in Madhepura
  • राजद विधायक के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, मधेपुरा में दिनदहाड़े हुआ मर्डर

  • Bhagwant Mann to Visit France
  • केंद्र सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने भगवंत मान को फ्रांस जाने की दी इजाजत

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

राजधानी में आधी रात गैंगवार: वर्चस्व की जंग में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली

राजधानी में शनिवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा।दो गुटों के बीच हुए गैंगवार ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस हिंसक झड़प में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

 Gang war in ranchi
राजधानी में आधी रात गैंगवार: वर्चस्व की जंग में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली- फोटो : news 4 nation

झारखंड की राजधानी रांची का पंडरा थाना क्षेत्र शनिवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। पिस्का मोड़ के पास स्थित तेल मिल गली में दो गुटों के बीच हुए गैंगवार ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस हिंसक झड़प में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जड़ में संदीप थापा और संजय पांडे गिरोह के बीच की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों के सदस्य एक जगह जुटे थे, जहां खाने-पीने के दौरान जमीन के धंधे से मिले पैसों के बंटवारे और क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और एक गुट ने दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें आकाश, रवि और विकास नामक युवक घायल हो गए।

Diarch GO

वारदात की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी पारस राणा और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। वर्तमान में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और इस गोलीकांड में शामिल फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

रांची में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच, इस गैंगवार से पहले बुढ़मू थाना क्षेत्र में भी हिंसा का मामला सामने आया था। वहां मोटर पंप चोरी के आरोप में विक्की नायक नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सात नामजद आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है।

NSIT
Nsmch