LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Jharkhand News : झारखंड में फर्जी कर्नल समेत पांच लोग गिरफ्तार, सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

Jharkhand News : झारखंड पुलिस ने बोकारो के चास से फर्जी कर्नल मनीष कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा ठगने का आरोप है।..पढिए आगे

Jharkhand News :  झारखंड में फर्जी कर्नल समेत पांच लोग गिरफ्

RANCHI : झारखंड के बोकारो से पुलिस ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की टीम ने फर्जी कर्नल मनीष कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

सेना में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची स्थित मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड पुलिस की टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। टीम के द्वारा मनीष कुमार के घर से कार, फर्जी आइडी कार्ड, स्टाम्प और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। आरोपी मनीष कुमार पिछले चार वर्षों से युवकों को सेना में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करता था। मनीष की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद रांची से दीपराज को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि दीपराज हीं युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी कर्नल मनीष कुमार से मिलवाता था और पैसे लेकर मनीष को देता था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि झारखंड पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम जल्द ही पूरे मामले पर खुलासा किया जाएगा। अभी तक 60 से अधिक युवकों के साथ ठगी का मामला सामने आ चुका है। युवकों को अपने झासे में लाने के लिए मनीष कुमार हमेशा सेना की वर्दी में रहता था। ताकि युवकों को भरोसा दिलाया जा सके कि उसके साथ किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा नहीं किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट