LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News : झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के पद से गुलाम अहमद मीर की हुई छुट्टी, जानिए किसे दी गयी जिम्मेवारी...

Jharkhand News :झारखंड कांग्रेस ने एक महत्पूर्ण फैसला लेते हुए अपने वर्तमान प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को हटाकर के. राजू को नया प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस नेतृत्व ने कई प्रदेशों में फेरबदल करते हुए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है।....पढ़िए

Jharkhand News : झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के पद से गुल

RANCHI : शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व ने बड़ा फैसला करते हुए कई प्रदेशों मे अपने प्रदेश प्रभारियों की फेरबदल की है। इसी क्रम में झारखंड में भी आलाकमान ने वर्तमान प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को हटाकर के. राजू को अपना नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के रहे हैं अधिकारी

के राजू लोकसभा के प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के नजदीकी बताए जाते हैं और वे राहुल गांधी के कोर टीम का हिस्सा भी हैं। के राजू आंध प्रदेश कैडर के 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में स्वैच्छिक सेवानिवृति लेते हुए राजनीति में प्रवेश किया था।

सोनिया गांधी के नेतृत्व में भी कर चुके हैं काम

तत्कालीन यूपीए सरकार के समय के. राजू सोनिया गांधी के नेतृत्व में गठित राष्ट्रीय सलाहकार परिषद् के सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मनरेगा और खाद्य सुरक्षा बिल का ड्राफ्ट तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।

बदले गए कई राज्यों के प्रभारी

झारखंड के अलावा कांग्रेस नेतृत्व ने अन्य प्रदेशों के प्रदेश प्रभारी बदले हैं। रजनी पाटिल हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़, बीके हरिशंकर प्रसाद को हरियाणा, हरिश चौधरी मध्य प्रदेश, गिरिश चोडणकर तमिलनाडु एवृ पुडुचेरी, अजय कुमार लुलु ओडिशा, मीनाक्षी नटराजन को तेलांगना, सप्तगिरी शंकर उल्का मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम एवं कृष्णा अलावारु को बिहार के प्रभारी बनाए गए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसका आदेश जारी किया।

NSIT
Nsmch

चुनावी वादे पूरा करने का होगा दबाव

इसके साथ ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी महासचिव और डा.सैदर नसीर हुसैन को जम्मू- कश्मीर एवं लद्दाख का महासचिव घोषित किया गया है। के.राजू पर जातीय जनगणना के अलावा उन वादों पर खरा उतरने का अतिरिक्त भार होगा, जो वादे कांग्रेस ने चुनाव के वक्त कांग्रेस ने किए थे।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट