LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Jharkhand News : ”मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय” में नामांकन की प्रकिया शुरू, जानिए कब और कैसे सकते हैं आवेदन

Jharkhand News : ”मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय” में नामांकन

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा जनकल्याण एवं शिक्षा के स्तर को उपर उठाने के लिए कई योजनाऐं चलाई जा रही है, इन्हीं में से एक योजना है मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय। जिसके माध्यम से राज्य के छात्रों को बेहतर शिक्षा देने की पहल की जा रही है।

सीबीएसई पैटर्न पर है आधारित

इस योजना के पहले चरण में राज्य के विभिन्न जिलों में 80 विद्यालयों का संचालन सुचारु रुप से किया जा रहा है। ये सभी विद्यालय सीबीएसई पैटर्न पर चलाए जा रहे हैं। पिछले साल इन विद्यालयों में नामांकन को लेकर अभिभावकों में काफी दिलचस्पी देखी गई थी। अब इस बार भी इस विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

आवेदन की प्रक्रिया शुरू

अगर आप भी अपने बच्चें का नामांकन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में कराना चाहते है तो इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावक ऑंनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों मोड से आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन जमा करने की तिथि 20 जनवरी, 2025 से 10 फरवरी 2025 तक रखी गई है। 

अभिभावकों में खासा उत्साह

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसका कारण यह है कि इस विद्यालय के रख-रखाव एवं योग्य शिक्षकों की नियुक्ति तक में शिक्षा विभाग के द्वारा विशेष ध्यान रखा जाता है जिससे इसकी गुणवत्ता अच्क्षुण रहे।

NSIT
Nsmch

विद्यालयों की संख्या में और ईजाफा होगा

इस विद्यालय में लैग्वज लैब, कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब, पुस्तकालय के साथ-साथ स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था की गई है। आगे आने वाले समय में इन विद्यालयों की संख्या में और ईजाफा होगा, सरकार आने वाले वर्षों में ऐसे 4 हजार 496 विद्यालयों को शुरू करने की योजना पर काम कर रही है।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट