LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

Jharkhand News : झारखण्ड में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़, महिला सहित दो नक्सलियों की हुई मौत

Jharkhand News : झारखंड के पश्र्चिमी सिंहभूम जिले में आज तड़के नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गयी. इस घटना में एक महिला सहित दो नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है...पढ़िए आगे

Jharkhand News : झारखण्ड में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बी
नक्सलियों से मुठभेड़- फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : झारखंड के पश्र्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक महिला समेत दो नक्सलियों की मौत हो गई है। यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले से 80 किलोमीटर दूर सोनुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोराहाट जंगल में बुधवार की सुबह हुई। जहां सुरक्षा बलों ने भाकपा के दो नक्सलियों को मार गिराया है।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष श़ेखर ने बताया कि बुधवार सुबह सोनुआ थाना के अंतर्गत पोरहाट वन विभाग में चाईबासा जिला पुलिस और सीआरपीफ के संयुक्त बलों के साथ हुए मुठभेड़ में मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी, असीम मंडल और अनमोल आदि माओवादी दस्तों के दो नक्सली मारे गए और एक जवान को गोली भी लगी है जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है और अधिक जानकारी के लिए थोड़ा इतजार करना पड़ सकता है। घायल जवान की हालात अभी स्थिर बनी हुई है और हम उस पर नजर बनाए हुए है।

वहीं कोलहन संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज रतन ने बताया कि सोनुआ थाना क्षेत्र के एक जंगल में सुबह करीब 6 बजकर 35 मिनट पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद तलाशी के दौरान एक महिला समेत दो शव बरामद किए गए। इस दौरान एक इंसास राइफल भी बरामद किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है और मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 

झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के द्वारा माओवादियों के खतरे से मुक्त कराने की समय सीमा तय करने के उपरांत सुरक्षा बलों ने पूरे झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिए हैं। ऐसे में कई और नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट