LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News : झारखंड में नहीं दिख रहा गुटखा प्रतिबंध का असर, दफ्तरों के बाहर खुलेआम बेचा जा रहा गुटखा

Jharkhand News :झारखंड सरकार के द्वारा गुटखा की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद लोहरदगा में खुलेआम इसकी बिक्री की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जल्द ही टास्क फोर्स का गठन करके मामले की जांच की जाएगी...पढ़िए आगे

Jharkhand News :  झारखंड में नहीं दिख रहा गुटखा प्रतिबंध का

RANCHI : झारखंड की सरकार ने अभी कुछ दिन पहले ही राज्य में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद राज्य के कई इलाकों में इसकी बिक्री की जा रही है।

खुलेआम बिक रहा है गुटखा

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरदगा सहित राज्य के अन्य जिलों में भी खुलेआम गुटखा और पान मसाला की बिक्री हो रही है। शहर के लगभग सभी पान दुकानों के अलावा किराना स्टोर, जनरल स्टोर, चाय की दुकान में भी गुटखा और पान मसाला की खुलेआम बिक्री की जा रही है।

जल्द होगी बैठक

गुटखा और पान मसाला के खुलेआम बिक्री को लेकर जब लोहरदगा सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी से बात की गई तो उनका कहना है कि इस विषय को लेकर जल्द ही बैठक होने वाली है। इस बैठक में फूड सेफ्टी के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, वरीय पुलिस पदाधिकारी समेत कई और अधिकारी शामिल रहेंगे।

स्पेशल टास्क फोर्स का किया जाएगा गठन

सिविल सर्जन ने बताया कि गुटखा और पान मसाला की खुलेआम बिक्री को रोकने को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा और छापेमारी अभियान चलाकर प्रतिबंध को लागू कराया जाएगा। जो भी नियमों का उल्लंघन करते हुए मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग हर हाल में सरकार के आदेश को पूरे राज्य में लागू कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

जारी रहेगा प्रतिबंध

बता दें कि झारखंड सरकार के द्वारा गुटखा की बिक्री पर प्रतिबंध पिछले कुछ सालों से लागू है। सरकार ने इस प्रतिबंध को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना मंगलवार को जारी की थी, इसके साथ ही राज्य में गुटखा और पान मसाला पर लगा प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट