LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Jharkhand News : नेशनल हेल्थ मिशन घोटाले के आरोपी को ईडी ने किया गिरफ्तार, बारह बार भेजा जा चुका था पूछताछ को लेकर समन

Jharkhand News : ईडी ने नेशनल हेल्थ मिशन घोटाले के आरोपी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले ईडी ने आरोपी को 12बार समन भेजा था...पढ़िए आगे

Jharkhand News : नेशनल हेल्थ मिशन घोटाले के आरोपी को ईडी ने

DHANBAD : प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेल्थ मिशन घोटाले के आरोपी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले ईडी ने प्रमोद कुमार को अपना पक्ष रखने के लिए बारह बार समन भेजा था। आरोपी की ओर से एक बार भी समन का जबाव नहीं दिया गया और कभी पूछताछ के लिए भी उपस्थित नहीं हुआ।

लगभग नौ करोड़ के घोटाले का आरोप

बार-बार समन की अनदेखी करने और पूछताछ के लिए नहीं आने के कारण ईडी  ने आरोपी को धनबाद के सहयोगी नगर से गिरफ्तार कर लिया। प्रमोद कुमार के खिलाफ नेशनल हेल्थ मिशन के लगभग नौ करोड़ के घोटाले का आरोप है।

प्रमोद कुमार इस घोटाले का मुख्य आरोपी

झारखंड नेशनल रुलर हेल्थ मिशन घोटाले से जुड़े इस केस में ईडी ने धनबाद के कई जगहों पर छापेमारी की थी और आरोपी प्रमोद कुमार के ड्राइवर अजीत सिंह के घर की भी तलाशी ली गई थी। प्रमोद कुमार को इस घोटाले का सरगना माना जाता है।

 मनी लांड्रिग एक्ट के तहत दर्ज हुई थी प्राथमिकी

बता दें कि वर्तमान में कोयला व्यवसाय से जुड़ा प्रमोद कुमार पहले प्राथमिक स्वास्थय केंद्र झरिया सह जोड़पोखर में संविदा पर कार्यरत था। इस दौरान उसपर विभिन्न मदों में सरकार द्वारा आवंटित की गई राशियों के गबन का आरोप लगा और एसीबी ने इसकी जांच के लिए प्रमोद कुमार और अन्य के खिलाफ 8 जून,2016 को प्राथमिकी दर्ज की और इसी प्राथमिकी को आधार बनाकर ईडी ने मनी लांड्रिंग अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। आरोपी को वीडियो कॉन्प्रसिंग के जरिय प्रीवेन्शन ऑफ मनी लांड्रिग एक्ट के तहत विशेष कोर्ट में पेश किया गया।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट