LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand news: इस एक गलती की वजह से नहीं मिल पा रही है मईयां सम्मान योजना की राशि, बड़ी वजह आई सामने

Jharkhand news: झारखंड सरकार ने मईयां सम्मान योजना के बकाया किस्तों का भुगतान करना शुरु कर दिया है। फिर भी कई महिलाएं इसके लाभ से वंचित है क्योंकि उन्होंने अपना बैंक खाता और आईएफएससी की गलत जानकारी साझा की है।..पढ़िए आगे

Jharkhand news: इस एक गलती की वजह से नहीं मिल पा रही है मईया
खाता का गलत विवरण की वजह से नहीं मिला किस्त- फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI: झारखंड की सरकार ने अपनी महत्वकांक्षी योजना मईयां सम्मान योजना के बकाया तीन महीने की किस्तों की राशि जारी कर दी है। सरकार के इस अहम फैसले से जहां एक ओर महिलाओं में खुशी की लहर है वहीं दूसरी ओर प्रदेश की बहुत सी महिलाएं अभी भी इस योजना के लाभ से वंचित है।

हर दिन प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर

मईयां सम्मान योजना कि राशि नहीं मिलने की वजह से परेशान महिलाएं हर दिन प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कड़ी धूप में भूखे-प्यासे कतार में खड़ी महिलाओं और युवतियों का आरोप है कि सरकार के अधिकारी कोई न कोई बहाना बनाकर इससे पल्ला झाड़ लेते हैं।

महिलाओँ ने अपना बैंक खाता का गलत विवरण दिया

दरअसल विस्तृत जांच में पता चला कि मईयां सम्मान योजना की सूची में ऐसे कई मामले सामने आए है जिसमें महिलाओँ ने अपना बैंक खाता का गलत विवरण दिया है और कई महिलाओं ने आईएफएससी कोड की भी गलत जानकारी साझा की है। इसी वजह से इस योजना के बकाया किस्तों की जारी राशि उन महिलाओँ तक नहीं पहुंच सकी है और जानकारी के अभाव में महिलाएं कार्यालय का चक्कर लगा रही है।

जल्द दूर हो जाएगी समस्या

विभाग की ओर से कहा गया है कि जल्द ही सरकार की ओर से ऐसी महिलाओं की सूची सार्वजनिक की जाएगी, जिनके बैंक खाता और आईएफएससी कोड में त्रुटि पाए जाने की वजह से उनकी किस्तों का भुगतान नहीं हो पाया है। विभाग की ओर से उन्हें सही जानकारी साझा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। इसके पश्चात किस्त की बकाया राशि उन महिलाओं के खाते में भेज दी जाएगी।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट