LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News:झारखंड हाईकोर्ट में जज नियुक्ति पर विवाद, एडवोकेट एसोशिएसन ने जताया विरोध,जानिए क्या है पूरा मामला

Jharkhand News:झारखंड हाईकोर्ट में जज की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक वकील का नाम प्रस्तावित करने के कोलेजियम के निर्णय का झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोशिएसन ने विरोध जताया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News:झारखंड हाईकोर्ट में जज नियुक्ति पर विवाद, एडव
जज नियुक्ति पर विवाद- फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI:झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोशिएसन ने सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे एक वकील को हाईकोर्ट को जज बनाने की कोलेजियम की अनुसंशा का जोरदार विरोध करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

तीन जज न्यायिक कार्य का हिस्सा नहीं होंगे

बुधवार को एसोशिएसन की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जज नियुक्ति के विरोध में गुरुवार से हाईकोर्ट के अधिवक्ता के अलावा चीफ जस्टिस सहित तीन जज न्यायिक कार्य का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें कि एशोसिएशन ने हाईकोर्ट की कोलेजियम से झारखंड हाईकोर्ट के वकीलों के नाम जजों की नियुक्ति के लिए नहीं भेजने का निर्णय लिया है।

हाईकोर्ट में ही प्रैक्टिस कर रहे किसी का नाम हो

गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट में जज की नियुक्ति के लिए पटना हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत जज के पुत्र के नाम की अनुशंसा झारखंड हाईकोर्ट के कोलेजियम के द्वारा की गई है जो अभी सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। इसपर एशोसिएशन का कहना है कि हाईकोर्ट में जज कि नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट में ही प्रैक्टिस कर रहे किसी का नाम जज की नियुक्ति के लिए भेजा जाना चाहिए।

रद्द कर दी जाएगी सदस्यता

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस मसले पर बात करने के लिए एशोसिएशन एक प्रतिनिधिमंडल का गठन करेगात, जो दिल्ली जाकर बार काउंसिल के अध्यक्ष, कानून मंत्री, कोलेजियम के सदस्यों और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से मिलकर अपनी बात रखेंगे। इस बैठक में  यह प्रस्ताव भी पास किया गया कि जो भी वकील एडवोकेट एशोसिएशन के निर्णय का विरोध करेगा,उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट